4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

#MeraVoteMeraSankalp : वोटिंग के लिए लड़कियों ने पिंक कबड्डी मैच में ठोकी ताल, देखें वीडियो

खेल परिसर की लड़कियों ने जीती विजेता ट्रॉफी, कॉर्पोरेशन की टीम रही उपविजेता

2 min read
Google source verification
वोटिंग के लिए लड़कियों ने पिंक कबड्डी मैच में ठोकी ताल, देखें वीडियो

Mera Vote Mera Sankalp girls kabaddi match for vote in sagar

सागर. चूल्हा-चौका छोड़कर वोट डालने के लिए लड़कियों ने महिलाओं को प्रेरित कबड्डी मैच के जरिए किया। ये स्कूली खिलाड़ी भले ही वोटर न हों, लेकिन इन्होंने कबड्डी खेलकर ज्यादा से ज्यादा वोटिंग के लिए महिलाओं को प्रेरित करेंगी। शपथ ली कि वोटिंग के दिन अपने परिजनों सहित आस-पड़ोस की महिलाओं को मतदान के लिए कहेंगी।

सागर पत्रिका के फेसबुक पेज को लाइक करें और देखें लाइव वीडियो


मतदाता जागरूकता की कड़ी में पत्रिका और फैंसी ज्वेलर्स ने खेल परिसर में शनिवार को पिंक कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन कराया। इसमें तीन मुकाबले खेले गए, जिसमें छह टीमों ने भाग लिया।

सागर पत्रिका के फेसबुक पेज को लाइक करें और देखें लाइव वीडियो


इस नॉक आउट प्रतियोगिता में रोमांचक फाइनल मुकाबला खेल परिसर और कॉर्पोरेशन सागर के बीच खेला गया। खेल परिसर की टीम विजेता रही।

सागर पत्रिका के फेसबुक पेज को लाइक करें और देखें लाइव वीडियो


इससे पहले प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग के जिला अधिकारी राजेंद्र कोष्टा व फैंसी ज्वेलर्स के अमित जैन ने किया। इस अवसर पर कोष्टा ने कहा कि हर मतदाता को मताधिकार का उपयोग करना चाहिए। अमित जैन ने कहा कि जो वोटर नहीं हैं, वे अपने परिवार के लोगों और आस-पड़ोस के लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करें।


समापन समारोह में खेल अधिकारी राजेंद्र कोष्टा, अमित जैन, राकेश सिंह गौर ने विजेता और उपविजेता टीम को पुरस्कार वितरित किए। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में कोच संगीता सिंह का अहम योगदान रहा। मुख्य निर्णायक भीकम पटेल, विशाल कोरी, पुष्पेन्द्र सिंह, आशुतोष सिंह, कमलोश कोरी, धर्मेन्द्र वर्मा, शिरिन खान, बैजनाथ पटेल रहे।

Story Loader