4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘ब्राह्मण सबकी नजर में खटक रहे.. इन्हें मारो या दबाओ..’, जब भरे मंच से छलका पूर्व मंत्री का दर्द

Gopal Bhargava Statement on Brahmins : मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, पूर्व मंत्री और रेहली से भाजपा विधायक गोपाल भार्गव का ब्राह्मण समाज को लेकर दिया बयान इन दिनों देश-प्रदेश का राजनीतिक सुर्खियों में छा गया है। सागर के रविंद्र भवन में आयोजित ब्राह्मण समाज की पत्रिका विमोचन और प्रतिभा सम्मान […]

2 min read
Google source verification
Gopal Bhargava Statement on Brahmins

पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव का बयान (Photo Source- Patrika)

Gopal Bhargava Statement on Brahmins :मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, पूर्व मंत्री और रेहली से भाजपा विधायक गोपाल भार्गव का ब्राह्मण समाज को लेकर दिया बयान इन दिनों देश-प्रदेश का राजनीतिक सुर्खियों में छा गया है। सागर के रविंद्र भवन में आयोजित ब्राह्मण समाज की पत्रिका विमोचन और प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए भार्गव ने ब्राह्मण समाज की मौजूदा स्थिति पर गहरा दर्द व्यक्तकिया है।

एक कार्यक्रम के दौरान भार्गव ने कहा- 'राजनीतिक दल और संगठनों का एक ही लक्ष्य है- ब्राह्मणों को मारो या दबा दो। ब्राह्मण सभी की नजरों में खटक रहे हैं। हमें मार दिया जाए या दबा दिया जाए।' भार्गव ने ब्राह्मणों से एकजुट होने की अपील करते हुए कहा कि, संगठित न होने के कारण ही समाज संवैधानिक व्यवस्था में पीछे धकेला जा रहा है।

'नियम-कानून ब्राह्मणों के खिलाफ बनाए जा रहे'

पूर्व मंत्री ने आगे ये भी कहा कि, 'पहले हमारे सीएम होते थे, अधिकारी हमारे होते थे, आधी कैबिनेट हमारी होती थी। लेकिन, अब गिने-चुने लोग ही बचे हैं।' उन्होंने ब्राह्मण समाज को धर्म की रक्षा के लिए एक होने का आह्वान किया। साथ ही, चिंता जताई कि सारे नियम-कानून ब्राह्मणों के खिलाफ बनाए जा रहे हैं।

मेधावी छात्र सम्मान समारोह में शामिल हुए थे भार्गव

बता दें कि, पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव ब्राह्मण समाज के मेधावी छात्रों को सम्मानित करने और पत्रिका विमोचन के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जिसमें बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए थे। गोपाल भार्गव के इस बयान से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है, खासकर ऐसे समय में जब मध्य प्रदेश में ब्राह्मणों से जुड़े मुद्दे और बयान लगातार सुर्खियां बटोर रहे हैं।

Story Loader