3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भोपाल से लापता हुई नाबालिग लड़की को धकेल दिया वैश्यावृत्ति के धंधे में

वैश्यावृत्ति कराने वाली महिला गिरफ्तार, चार के खिलाफ मामला दर्ज

2 min read
Google source verification
Minor girl who went missing from Bhopal pushed into the business of prostitution

Minor girl who went missing from Bhopal pushed into the business of prostitution

बीना. शहर के गणेश वार्ड में नाबालिग लड़कियों से वैश्यावृत्ति कराने वाली महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। महिला के घर से दो नाबालिग लड़कियां भी मिली हैं, जिसमें से एक भोपाल से लापता थी और बजरिया थाना पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज किया था। लड़की की मोबाइल लोकेशन के आधार पर बीना पुलिस ने उसे एक घर से बरामद किया है।
जानकारी के अनुसार भोपाल के बजरिया थाना क्षेत्र से एक नाबालिग लड़की 12 दिन पहले गायब हुई थी, जिसकी रिपोर्ट उसके परिजनों ने दर्ज कराई थी दर्ज कराई और इसकी सूचना सभी थानों को दी थी। बीना पुलिस ने परिजनों के बताए अनुसार लड़की की मोबाइल लोकेशन से गणेश वार्ड में एक घर में दबिश दी, जहां पर वैश्यावृत्ति चल रही थी। पुलिस ने मौके से वैश्यावृत्ति कराने वाली महिला आरती सोनकर (25) को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि महिला नाबालिग लड़कियों को गुमराह कराके वैश्यावृत्ति के धंधे में धकेल देती थीं और यह काम वह लंबे समय से कर रही हैं। पुलिस ने मामले में आरोपी महिला सहित चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने दोनों नाबालिग लड़कियों से बुधवार रात तक पूछताछ की, जिसमें यह बात सामने आई कि आरती सोनकर नाबालिग लड़कियों को किसी न किसी प्रकार से फांसकर उन्हें वैश्यावृत्ति के दल-दल में धकेल देती थी। आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने धारा 370, 370(ए), 372, 373 के तहत मामला दर्ज किया है।
लंबे समय से चल रही थी वैश्यावृत्ति
आरोपी महिला द्वारा वैश्यावृत्ति का धंधा लंबे समय से चलाया जा रहा था, जिसमें वह दूसरे शहरों से लड़कियों को लाकर यह काम कराती थी, लेकिन पुलिस को पुख्ता सबूत नहीं मिलने वह कार्रवाई नहीं हो पाई और लेकिन इस बार आरोपी महिला पुलिस के हत्थे चढ़ गई।
चल रही है पूछताछ
भोपाल से लापता हुई नाबालिग लड़की कई दिनों से महिला के घर में थी जिसका दैहिक शोषण किया जा रहा था। मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस ने उसे बरामद किया व आरोपी महिला को गिरफ्तार किया है। महिला ने अभी पूछताछ की जा रही है। चार अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
कमल निगवाल, थानाप्रभारी

Story Loader