scriptशाहरुख के बेटे वाली ड्रग पार्टी में पकड़ाई थी ये मॉडल, कौन है सागर वाली मुनमुन? | munmun dhamecha also arrest with aryan khans cruise drug party | Patrika News
सागर

शाहरुख के बेटे वाली ड्रग पार्टी में पकड़ाई थी ये मॉडल, कौन है सागर वाली मुनमुन?

शाहरूख खान के बेटे आर्यन खान वाली ड्रग पार्टी में पकड़ी गई मुनमुन पिछले सात सालों से दिल्ली में रह रही है, वो दिल्ली में रहती है और दिल्ली-मुंबई में मॉडलिंग करती है।

सागरOct 06, 2021 / 06:00 pm

Faiz

News

शाहरुख के बेटे वाली ड्रग पार्टी में पकड़ाई थी ये मॉडल, कौन है सागर वाली मुनमुन?

सागर. अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान वाली मुंबई से गोवा जाने वाले क्रूज में चल रही ड्रग्स पार्टी में NCB द्वारा की गई छापामारी में टीम द्वारा मुनमुन धामेचा नामक युवती को भी पकड़ा था। इसी के बाद से सोशल मीडिया पर ‘सागर वाली मुनमुन’ काफी चर्चा में रही हैं। बता दें कि, एनसीबी द्वारा क्रूज पर की गई छापामारी के बाद गिरफ्तार लोगों में शाहरूख के बेटे आर्यन के साथ मुनमुन को भी गिरफ्तार किया गया है। मुनमुन मूल रूप से मध्य प्रदेश के सागर की रहे वाली है, जो दिल्ली और मुंबई में मॉडलिंग करती है।


ड्रग पार्टी में पकड़ी गई मुनमुन पिछले सात सालों से दिल्ली में रह रही है, वो दिल्ली में रहती है और दिल्ली-मुंबई में मॉडलिंग करती है। हालांकि, मूल रूप से वो मध्य प्रदेश के सागर स्थित तहसीली इलाके की यादव कॉलोनी में रहती हैं। मुनमुन यहां अपनी मां और भाई के साथ अपने तीन मंजिला मकान में रहती थी, लेकिन तीन महीने पहले उसकी मां का निधन हो गया। उस समय वो सागर आई थी। सागर स्थित मकान में उसका भाई ही अकेला रह रहा था। फिलहाल, मुनमुन के सागर वाले मकान पर इस समय ताला डला हुआ है। वहीं, आसपास पास के लोगों और मुनमुन के परिचितों ने उससे जुड़ी कई खास बातें बताई हैं।

 

पढ़ें ये खास खबर- फिर बढ़े रसोई गैस सिलेंडर के दाम, 1 साल में 11वीं बार हुई बढ़ोतरी, कीमतें 900 पार


मां के निधन पर सागर आई थी मुनमुन

मुनमुन के एक परिचित के अनुसार, इसी साल मई के महीने में मुनमुन की मां मीना धामेचा का निधन हो गया था। उस दौरान मुनमुन सागर आई भी थी। इस दौरान वो करीब 20 दिन सागर में ही रुकी थी। यादव कॉलोनी में रहने वाले एक युवक ने बताया कि, मां के निधन पर सागर आई मुनमुन ने यहीं पर अपना कोरोना वैक्सीन भी लगवाया था। यहां उसने कुछ लोगों से ये कहा भी था कि, उसे मॉडलिंग के सिलसिले में मुंबई जाना है, इसलिए वैक्सीन लगवाना जरूरी है।


सागर से भोपाल और फिर दिल्ली गई थी मुनमुन

मुनमुन ने अपनी स्कूली शिक्षा मकरोनिया के एक निजी स्कूल में की थी। परिवार के करीबी बताते हैं कि, मुनमुन करीब 6 साल भोपाल में रही 2014 में भाई प्रिंस के साथ दिल्ली नौकरी के लिए चली गई थी। मॉडलिंग का शौक रखने वाली मुनमुन ने दिल्ली जाकर उसने मॉडलिंग की ट्रेनिंग ली। दिल्ली और मुंबई में वो मॉडलिंग करती थी। इसी दौरान वो फिल्मी दुनिया के कई अभिनेताओं के संपर्क में आई।

 

पढ़ें ये खास खबर- सड़क पर पड़ी मिली प्रेमी जोड़े की लाश, कहीं और हत्या कर यहां फेंक गए शव


एनसीबी ने शनिवार को क्रूज पर मारा था छापा

बता दें कि, नारकोटिक्‍स कंट्रोल ब्‍यूरो हाल ही में शनिवार देर रात को कॉर्डिलिया नामक क्रूज शिप पर छापेमारी की थी। ये छापामारी तब हुई, जब ये शिप मुंबई से गोवा के लिए रवाना हुआ था। इस कार्रवाई में एनसीबी को कोकीन, हशीश और एमडी जैसे ड्रग्‍स मिले थे। इस मामले में एनसीबी ने तीन लोगों को पकड़ा था। इस शिप को एक दिन बाद ही गोवा से लौटकर वापस मुंबई आना था।


क्रूज के समुद्र के बीच पहुंचते ही ड्रग्स पार्टी शुरू हो गई थी

क्रूज में ड्रग्स पार्टी के आयोजित होने के बारे में नारकोटिक्‍स कंट्रोल ब्‍यूरो के मुंबई जोनल डायरेक्‍टर समीन वानखेड़े को इनपुट मिला था। उसके बाद वो और उनकी टीम बतौर यात्री इस क्रूज में सवार हुए थे। एनसीबी के सूत्रों की माने, तो शिप जैसे ही समुद्र के बीच में पहुंचा तो उसमें ड्रग्स पार्टी शुरू हो गई। सबकुछ समाने आने के बाद एनसीबी की टीम ने ताबड़तोड़ कार्रवाई कर आरोपियों को हिरासत में ले लिया था।

 

सामाजिक सरोकार की मिसाल, देखें Video

https://www.dailymotion.com/embed/video/x84olxx

Home / Sagar / शाहरुख के बेटे वाली ड्रग पार्टी में पकड़ाई थी ये मॉडल, कौन है सागर वाली मुनमुन?

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो