सागर

नौरादेही अभयारण्य के पहले बाघ की मौत, बाहर से आए टाइगर से लड़ाई में घायल हुआ था ‘किशन’

नौरादेही अभयारण्य को बाघों से आबाद करने वाले बाघ एन-2 यानी किशन की आखिरकार शनिवार को मौत हो गई।

2 min read
Jun 17, 2023
नौरादेही अभयारण्य के पहले बाघ की मौत, बाहर से आए टाइगर से लड़ाई में घायल हुआ था किशन

मध्य प्रदेश के सागर जिले में स्थित नौरादेही अभयारण्य को बाघों से आबाद करने वाले बाघ एन-2 यानी किशन की आखिरकार शनिवार को मौत हो गई है। डेढ़ साल पहले पन्ना से लाए गए बाघ एन- 3 से कुछ दिन पहले नौरादेही अभ्यारण सेंचुरी में एन-2 यानी 'किशन' के साथ जोरदार लड़ाई हो गई थी, जिसमें किशन को आंख के पास गहरी चोट आई थी। बाघों की लड़ाई में गंभीर रूप से घायल हुए किशन को वन अमले और डाक्टरों की एक टीम ने कड़ी निगरानी में इलाज किया था। हालांकि डॉक्टरों ने एन- 2 के जख्म को लेकर हिदायत भी दी थी कि अगर जख्म जल्द नहीं सूखा तो स्थिति बिगड़ सकती है। इसके बाद आज उसकी मौत हो गई।


हालांकि, पन्ना टाइगर रिजर्व से आई टीम उसके इलाज में जुटी थी। बुधवार, गुरुवार, शुक्रवार को उसे ट्रेंकुलाइजर गन से इंजेक्शन लगाया गया था। इंजेक्शन लगने के बाद बाघ घायल अवस्था में इलाज के बाद पोखर में भरे पानी में चला गया। पन्ना टाइगर रिजर्व से आए एक्सपर्ट डॉ संजीव गुप्ता की देखरेख में उसका इलाज किया जा रहा था।


टेरेटरी को लेकर हुआ था संघर्ष

हालांकि, दोनों बाघों की लड़ाई में एन- 3 भी घायल हुआ है। दोनों में टेरेटरी को लेकर संघर्ष हुआ था। बाघ एन- 3 जंगल में ही है। नौरादेही अभ्यारण वन अमले को गश्त के दौरान बाघ एन- 2 मृत हालात में मिला। मौके पर सभी अधिकारी पहुंचे। जिसके बाद पोस्टमार्टम कर अंतिम संस्कार किया गया। फिलहाल पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही उसकी मौत की पुष्टि हो पाएगी। वहीं, बाघ की मौत के बाद वन विभाग में हडकंप मच गया है।

Published on:
17 Jun 2023 10:33 pm
Also Read
View All

अगली खबर