4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

POLiCE ACTION छेड़छाड़ के आरोपी का मिटा दिया घर, चला दी जेसीबी, जानिए पूरी वजह

छेड़छाड़ के आरोपियों की गिरफ्तारी

2 min read
Google source verification
POLiCE ACTION Student wrecked house of accused of tampering

POLiCE ACTION Student wrecked house of accused of tampering

सागर. छात्रा के आत्मदाह पर छेड़छाड़ के आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने रविवार को सख्ती बरतते हुए उसका सरकारी जमीन पर अतिक्रमण ध्वस्त कर दिया। महिला अपराध के बाद आरोपी के विरुद्ध जिले में सख्ती का यह पहला बड़ा मामला है। छेड़छाड़ के आरोपियों को जेल भेजने के दूसरे दिन पुलिस-प्रशासन की टीम दलबल सहित खुरई के बरोदिया नौनागिर पहुंची और करीब ५ हजार वर्गफीट सरकारी जमीन पर पिलर खड़े करके किए गए कब्जे को
उखाड़ दिया।
वनभूमि पर कब्जे की आशंका के चलते आरोपी के परिवार की कृषि भूमि के नापजोख के आदेश प्रशासन द्वारा जारी किए गए हैं। वहीं सागौन की लकड़ी की तस्करी की जांच भी शुरू कर दी है।
एसडीओपी रविसिंह भदौरिया के नेतृत्व में तहसीलदार, वन अमल के साथ टीआई एसपी सिंह बघेल बरोदिया नौनागिर पहुंचे। पुलिस ने राजस्व अधिकारी की मौजूदगी में आमिर सोहेल के परिवार के सरकारी भूमि पर किए गए अतिक्रमण चिन्हित किए। इस दौरान गांव के बीच से गुजरे राहतगढ़-खुरई रोड पर करीब पांच हजार वर्गफीट भूमि पर कब्जा पाया गया। आमिर सोहेल और उसके परिवार ने सड़क पर ५ स्थानों पर पिलर खड़े कर दुकानें बना ली थीं जिनका वह किराया वसूलते थे। प्रशासन ने छेड़छाड़ के आरोपी आमिर सोहेल के परिवार द्वारा खेती के लिए वन भूमि पर कब्जा किए जाने की आशंका के चलते कृषि भूमि की नापजोख शुरू कर दी है। वहीं वन अधिकारियों को सागौन की लकड़ी की तस्करी की जांच भी सौंपी गई है।
यह है मामला
गौरतलब है कि २९ मार्च को बरोदिया नौनागिर में छेड़छाड़ से परेशान होकर १०वीं की परीक्षा देने वाली एक छात्रा ने घर में आत्मदाह कर लिया था। गंभीर हालत में खुरई अस्पताल से रेफर करने पर मेडिकल कॉलेज लाया गया था। छात्रा व परिजनों के बयानों के बाद पुलिस ने आरोपी आमिर सोहेल, उसके भाई अरमान को देशी कट्टा, उसके पिता से तलवार जब्त कर तीनों को ३१ मार्च को जेल भेज दिया था। बढ़ते महिला अपराधों को लेकर दबाव झेल रहे पुलिस-प्रशासन ने रविवार को एसपी के आदेश पर सख्ती बढ़ा दी।
आर्थिक रूप से कमजोर किया जाएगा
एसपीडीओपी भदौरिया के अनुसार पुलिस ने असामाजिक तत्वों पर कसावट के लिए उन्हें पूरी तरह नेस्तनाबूद करने की तैयारी कर ली है। बदमाशों द्वारा अर्जित संपत्ति की जांच की जा रही है। छेड़छाड़ सहित अन्य महिला अपराध और समाज विरोधी गतिविधियों में लिप्त बदमाशों की गिरफ्तारी के साथ ही उनकी अनाधिकृत संपत्ति को नष्ट कर उन्हें आर्थिक रूप से कमजोर किया जाएगा।