scriptवरमाला देखने के बाद दूल्हे की हत्या, बदला नाम, फिर ऐसे पकड़ाया | Sagar murder case groom murder case sagar | Patrika News
सागर

वरमाला देखने के बाद दूल्हे की हत्या, बदला नाम, फिर ऐसे पकड़ाया

जघन्य वारदात के बाद दूल्हे का हत्यारा गिरफ्तार

सागरJul 24, 2021 / 02:19 pm

deepak deewan

Sagar murder case groom murder case sagar

Sagar murder case groom murder case sagar

सागर. खुरई के ग्राम घोरट निवासी रघुराज कुशवाहा ने कृष्णा कुशवाहा से कोर्ट मैरेज की थी। 15 जुलाई को वरमाला कार्यक्रम था लेकिन 16 जुलाई को रात में सोते समय दूल्हे रघुराज की हत्या हो गई थी। दूल्हे की हत्या के इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने हत्या के बाद अपना नाम बदल लिया, पुलिस को गुमराह करने की खूब कोशिश की लेकिन फिर भी पकड़ा गया।
स्कूल खुलने के दिन नियत , केलेंडर और गाइडलाइन जारी

शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी देवीलाल कुशवाहा को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपी ने जुर्म कबूल लिया है। पुलिस की पड़ताल में सामने आया कि दूल्हे की हत्या करनेवाला दुल्हन कृष्णा का पहला पति है। एसडीपीओ सुमित केरकेट्टा ने बताया कि आरोपी इंदौर में नाम बदलकर राज मल्होत्रा के नाम से रह रहा था। जब पुलिस टीम इंदौर पहुंची तो उसने पहले गुमराह किया और फिर भागने लगा पर सतर्क पुलिस जवानों ने उसे पकड़ लिया।
dadaji dhaam गुरू पूर्णिमा पर्व पर उमड़ी आस्था, चढ़ाए सोने—चांदी के छत्र, भक्तों ने घर बैठे भी किए दर्शन

मृतक रघुराज कुशवाहा ने 26 जून को ही कृष्णा कुशवाहा से शादी कर ली थी। 15 जुलाई को वरमाला की रस्म रखी गई थी। आरोपी देवीलाल ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि यह जानकारी मिली तो वह समारोह स्थल पर पहुंच गया। अपनी पत्नी के साथ रघुराज को देखकर उसे गुस्सा आ गया और उसने बदला लेने की ठान ली। बाद में मौका देखकर उसका मर्डर कर दिया और फरार हो गया। इंदौर आकर उसने नाम बदला और मजदूरी करने लगा।
//?feature=oembed

Home / Sagar / वरमाला देखने के बाद दूल्हे की हत्या, बदला नाम, फिर ऐसे पकड़ाया

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो