scriptनौतपा में भीषण गर्मी करेगी परेशान, पारा 45 डिग्री के पर पहुंचेगा | Patrika News
सागर

नौतपा में भीषण गर्मी करेगी परेशान, पारा 45 डिग्री के पर पहुंचेगा

शहर में आसमान से आग बरसने का क्रम लगातार जारी है। शुक्रवार को भी सुबह से झुलसा देने वाली गर्मी ने परेशान किया। नौतपा की शुरुआत शनिवार से होगी।

सागरMay 25, 2024 / 11:26 am

रेशु जैन

pani_1c547a

pani_1c547a

30 मई से 2 जून के बीच पड़ेगी ज्यादा गर्मी, पिछले वर्ष बारिश होने से मिली थी राहत

सागर. शहर में आसमान से आग बरसने का क्रम लगातार जारी है। शुक्रवार को भी सुबह से झुलसा देने वाली गर्मी ने परेशान किया। नौतपा की शुरुआत शनिवार से होगी। नौतपा में भी लोग गर्मी की मार से हलकान हो रहे हैं। 30 मई से 2 जून के बीच तापमान में बढ़ोतरी होगी। अधिकतम तापमान 44-45 डिग्री के बीच दर्ज किया जाएगा। इससे पहले शुक्रवार को अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।शहर में पड़ रही गर्मी से अलसुबह से ही लोगों के पसीने छूटने लग रहे हैं। दोपहर बाद लोगों का घर से निकलना भी मुश्किल हो रहा है और बाजारों में भी सन्नाटा पसर गया। मौसम विभाग की माने तो तापमान अभी और बढ़ेगा। जो 30 मई के बाद 45 डिग्री तक पहुंचेगा। पिछले वर्ष नौतपा ज्यादा नहीं तपे थे, लेकिन वर्ष 2018 और 2029 में तापमान 45 के पार पहुंचा था।
45 डिग्री के पहुंचेगा पारा

मौमस वैज्ञानिक विवेक छलोत्रे ने बताया कि पिछले साल 25 मई से 2 जून के बीच में बारिश होने से गर्मी अधिक नहीं पड़ी थी, लेकिन इस वर्ष गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। संभाग के छतरपुर और टीकमगढ़ जिले में लू चलने की चेतावनी है। उन्होंने बताया कि सागर में 30 मई से 2 जून तक सबसे अधिक गर्मी पडऩे की संभावना है। तापमान 44 से 45 डिग्री पर तापमान पहुंच सकता है।
नौ दिनों तक होती है भीषण गर्मी

ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार जब सूर्य रोहिणी नक्षत्र में होकर वृष राशि के 10 से 20 अंश तक रहता है, तब नौतपा होता है। इन 9 दिनों तक सूर्य पृथ्वी के काफी करीब आ जाता है, इसीलिए ज्यादा गर्मी पड़ती है। वैसे तो रोहिणी नक्षत्र में सूर्य 15 दिनों तक रहता है, लेकिन शुरुआत के 9 दिनों तक भीषण गर्मी पड़ती है। पं. केशव महाराज ने बताया कि नौतपा के दौरान सूर्यदेव रोहिणी नक्षत्र में होते हैं। रोहिणी नक्षत्र शुक्रदेव का नक्षत्र होता है और शुक्र देव सूर्य देव के शत्रु नक्षत्र होता है इसलिए सूर्य और शुक्र जब मिलते हैं तो इसी वजह से भीषण गर्मी पड़ती है। इसलिए नौतपा में पेड़ पौधे लगाना चाहिए। इसके अलावा पानी के प्याऊ ओर पानी के मटके दान करना चाहिए।
पिछले वर्षों में नौतपा में अधिकतम पारा

वर्ष 25 मई से 2 जून के बीच अधिकतम तापमान

2018 45.4 (28 मई )

2019 45.2 (31 मई)

2020 44.1 (25 मई)
2021 42.0 (27 मई)

2022 44.0 ( 2 जून)

2023 39.9 (01 जून)

(नोट-तापमान डिग्री सेल्सियस में है)

Hindi News/ Sagar / नौतपा में भीषण गर्मी करेगी परेशान, पारा 45 डिग्री के पर पहुंचेगा

ट्रेंडिंग वीडियो