scriptतेज बारिश से गिरा तापमान, बादल छटते ही चलेंगी सर्द हवाएं, पड़ेगी कड़ाके की ठंड | Weather Forecast Heavy Rain Droppes the temperature cold alert | Patrika News
सागर

तेज बारिश से गिरा तापमान, बादल छटते ही चलेंगी सर्द हवाएं, पड़ेगी कड़ाके की ठंड

उत्तर-पश्चिम में बने लो प्रेशर के कारण शहर में सुबह करीब आधे घंटे तेज बारिश हुई। मौसम साफ न होने से फिलहाल तापमान सामान्य है। लेकिन…

सागरJan 23, 2020 / 08:03 pm

Faiz

weather news

तेज बारिश से गिरा तापमान, बादल छटते ही चलेंगी सर्द हवाएं, पड़ेगी कड़ाके की ठंड

सागर/ उत्तर-पश्चिम में बने लो प्रेशर के कारण मध्य प्रदेश के उत्तरी हिस्सों के साथ सागर में भी सुबह करीब आधे घंटे तेज बारिश हुई। शहर में बादलों का जमावड़ा होने के चलते दिन के तापमान में 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई, जबकि रात का तापमान सामान्य रहा। गुरुवार को भी दिन धुंध का असर दिखाई दिया। वहीं, रात के तापमान में मामूली कमी आने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, आगामी एक-दो दिनों के भीतर कोहरा छटने के आसार हैं, इसके बाद एक बार फिर शहर समेत प्रदेश के कई हिस्सों में तेज ठंड का असर देखने को मिलेगा।

 

पढ़ें ये खास खबर- अब दुष्कर्म पीड़िता जहां बुलाएगी वहीं जाकर पुलिस को दर्ज करनी होगी FIR



दिनभर चला सूरज और बादलों के बीच लुका छुपी का सिलसिला

गुरुवार को भी दिन का तापमान सामान्य से कम रहा। बादलों की आवाजाही और धुंध के कारण नमी बनी हुई है। बुधवार सुबह करीब 6 बजे मौसम में आए अचानक बदलाव से गरज के साथ बारिश शुरु हो गई। मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, आधे घंटे में 8.0 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। इसके बाद से लेकर अब तक दिन में सूरज और बादलों के बीच लुका-छिपी का सिलसिला चल रहा है। गुरुवार को भी दोपहर में प्रदेश के कई हिस्सों में दोपहर के समय भी हल्की बूंदाबादी हुई। पिछले 24 घंटे में दिन के तापमान में 5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। जबकि न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री की बढ़त हुई। गुरुवार सुबह की आर्द्रता 98 फीसदी थी, जबकि बुधवार शाम को आर्द्रता 81 फीसदी दर्ज की गई थी।

 

पढ़ें ये खास खबर- राजगढ़ थप्पड़ कांड : कलेक्टर पर अभद्र टिप्पणी कर अब बेकफुट पर आए पूर्व मंत्री, विरोध में उतरा प्रशासन


अब ये है संभावना

मौसम विभाग का अनुमान है कि, फिलहाल, शहर समेत प्रदेश के कई हिस्सों में उत्तर-पश्चिम में बने लो प्रेशर के कारण हुई बारिश के बाद बादलों ने अपना डेरा जमा रखा है। साथ ही उत्तर की ओर से आ रही हवाओं का असर भी लगातार बना हुआ है। अगले 24 घंटों तक मौसम साफ ना रहने के चलते दिन के तापमान में गिरावट के साथ रात का तापमान सामान्य रह सकता है। हालांंकि, नमी के कम होने और मौसम साफ होने के साथ ही एक बार फिर ठंड में बढ़ोतरी होगी, जिसके चलते तापमान में गिरावट होगी।

Home / Sagar / तेज बारिश से गिरा तापमान, बादल छटते ही चलेंगी सर्द हवाएं, पड़ेगी कड़ाके की ठंड

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो