scriptकोरोना का डर: सहारनपुर जेल से अब तक पैरोल पर छाेड़े जा चुके हैं 270 बंदी | 270 prisoners released from Saharanpur jail till 5th april | Patrika News
सहारनपुर

कोरोना का डर: सहारनपुर जेल से अब तक पैरोल पर छाेड़े जा चुके हैं 270 बंदी

Highlights

आठ सप्ताह के पैरोल पर छाेड़े जा रहे बंदी
पैरोल अवधि खत्म हाेने पर फिर जाएंगे जेल

सहारनपुरApr 06, 2020 / 03:35 pm

shivmani tyagi

Prisoners May Release On Parole In Jails Of Rajasthan Due To Corona

बड़ी खबर : कोरोना के चलते राजस्थान के जेलों में बंदियों को पैरोल पर छोड़ने की तयारी! जेल विभाग ने सभी जेलों से मांगी जानकारी

सहारनपुर। सहारनपुर जेल से अब तक 270 बंदियों काे पैरोल पर रिहा जा चुका है। इन सभी काे आठ सप्ताह का पैरोल दिया गया है। यह अवधि खत्म हाेने के बाद इन्हे पुनः न्यायालय के समक्ष पेश हाेना हाेगा। कोरोना संक्रम के खतरे काे देखते हुए यह पैरोल दिया जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें

Lockdown: थानों में महिला पुलिसकर्मी बना रही पूड़ी—सब्जी, मेरठ पुलिस रोज 20 हजार लोगों को खिला रही खाना

सिविल जज राजीव सरन ने बताया कि उच्च न्यायालय इलाहाबाद के आदेशानुसार जिला न्यायाधीश सर्वेश कुमार के निर्देशन में सात साल तक के अपराधों में निरुद्ध बंदियों काे पैरोल पर छाेड़ा जा रहा है। इस कड़ी में 7 वर्ष तक के कारावास के दण्डनीय अपराध से संबधित विचाराधीन कुल 123 बन्दियों को उनके व्यक्तिगत बंध पत्र पर सहारनपुर जेल से छाेड़ा जा चुका है। यह प्रक्रिया अभी जारी है।
यह भी पढ़ें

यूपी: लॉक डाउन में गरीबों का राशन डकारने वाले काेटेदार पर रिपाेर्ट दर्ज, हाे सकती है 7 साल की जेल

दरअसल, कोरोना का खतरा हर ओर मंडरा रहा है। यूपी की अधिकांश जेलों में क्षमता से अधिक बंदी और कैदी हैं। ऐसे में जेलों में भी सोशल डिस्टेंस का पालन हाे इसके लिए इलाहाबाद हाईकोर्ट ने फिलहाल सात साल तक कारावास के मामले में विचाराधीन बंदियों काे पैरोल पर छाेड़ने के निर्देश दिए थे।
यह भी पढ़ें

पीएम मोदी के आह्वान पर पुलिस ने किया ऐसा काम कि चारों से आने लगी सायरन की आवाजें, लोग हो गए चौकन्ने

इन्ही निर्देशों के अनुपालन में पांच अप्रैल तक सहारनपुर जेल से कुल 270 बन्दी छोडे जा चुके हैं। उन्हाेंने यह भी बताया कि, छोडे गए बंदियों काे निर्देश दिए गए हैं कि वह पैरोल की अवधि में अपने घर पर रहेंगे तथा करोना वायरस से अपना बचाव रखेंगे। इतना ही नहीं किसी भी सक्रमित व्यक्ति के संपर्क में नही आएंगे और 8 सप्ताह बाद खुद ही न्यायालय के समक्ष आत्म समर्पण कर देंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो