script26 नवंबर 2018 आज का राशिफल : जानिए मंगलवार को किन राशियाें में बने हैं मंगल याेग, आज क्या कहते है आप के भाग्य के सितारे | Aaj ka Rashifal 27 November 2018 Hindi wala | Patrika News
सहारनपुर

26 नवंबर 2018 आज का राशिफल : जानिए मंगलवार को किन राशियाें में बने हैं मंगल याेग, आज क्या कहते है आप के भाग्य के सितारे

27 नवंबर 2018 आज का राशिफल, Aaj Ka Rashifal, Today Horoscope, जानिए मंगलवार का दिन किन राशियाें के लिए है शुभ, आज के राशिफल से जानिए किस राशि के जातक को मिलेगी सफलता

सहारनपुरNov 27, 2018 / 12:56 pm

shivmani tyagi

horoscope news

mangal rashifal

aaj ka Rashifal मंगलवार आज का दिन सभी राशियाें के लिए खास है। ज्याेतिष के अनुसार आज मंगलवार के दिन पुनर्वस नक्षत्र बन रहा है। मंगलवार के दिन इस नक्षत्र का बनना बेहद शुभ याेग माना जाता है। इसलिए आज मंगलवार का दिन सभी राशियाें काे लाभ देने वाला है। आज मर्यादा पुरुषाेत्तम भगवान श्रीराम के परम भक्त हनुमान का स्मरण करने मात्र से सभी कष्ट दूर हाेने वाले हैं। ताे आईए जानते हैं आज क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे आैर कैसा रहने वाला है आज का दिन। सभी राशियाें का राशिफल बता रहे हैं आचार्य प्राेफेसर राघवेंद्र स्वामी आैर पंडित राेहित वशिष्ठ।
आज का राशिफल मेष राशि | Aaj ka Rashifal Mesh Rashi
मेष राशि (Aries) – मेष राशि वालों के लिए दिन की शुरुआत सामान्य होगी लेकिन दोपहर बाद आपको अच्छे समाचार मिलने के याेग आपकी राशि में बन रहे हैं। आज मित्रों से भरपूर सहयोग आपको मिलेगा ऐसे लोगों से आज आपको दूरियां बनाकर रखनी चाहिए जो नकारात्मक विचारों के हो आज आपके कार्यों से सीनियर प्रभावित होंगे। अधिकारियों की अधिकता के बीच दिनचर्या प्रभावित हो सकती हैं लेकिन वाणी में मधुरता बनाए रखिए। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के परम भक्त हनुमान के सभी कष्ट और परेशानियां खत्म होंगी।
आज का राशिफल वृष राशि | Aaj ka Rashifal Vrishabha Rashi
वृषभ राशि (Taurus) – वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य से बेहतर है। आज निवेश में लाभ आज आपकी राशि में दिखाई दे रहे हैं। अगर आप व्यापारी हैं तो आज सामान्य लाभ के योग आपकी राशि में दिखाई दे रहे हैं। आज कार्यों की अधिकता रहेगी ऐसा हो सकता है कि आपको आज दैनिक या सामान्य कार्यों के लिए भी अधिक मेहनत करनी पड़ेगी लेकिन इससे परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। आज अतिरिक्त ऊर्जा का संचार आपके मन और तन में होगा जिसे आप सभी कार्य को पूर्ण कर लेंगे। जीवनसाथी से भरपूर प्रेम आपको मिलने वाला है। आज अपने कार्य में सजगता बेहद आवश्यक है। अपने कार्य को सहकर्मी पर छोड़ना उचित नहीं है।

आज का राशिफल मिथुन राशि | Aaj ka Rashifal Mithun Rashi
मिथुन राशि (Gemini) – मिथुन राशि वालों को आज अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। अगर आप पहले से किसी बीमारी से ग्रसित हैं तो दवाई नियमित रूप से लेते रहें। चेकअप कराते रहें आज जितनी चादर है उतने ही पैर आपको फैलाने हैं। आज आपकी राशि में खर्च के योग दिखाई दे रहे हैं लेकिन खर्च करते समय सावधान रहिएगा अपनी आर्थिक स्थिति के अनुसार ही आपको खर्च करना है। कर्ज लेकर खर्च करना आज आपके लिए उचित नहीं है। आज परिवार में किसी बच्चे की तबीयत भी बिगड़ सकती है। दोपहर बाद हालात सामान्य हो जाएंगे और अच्छे समाचार आपको मिलेंगे। जिससे आपका मन प्रसन्न हो जाएगा और दिन भर की थकान भी दूर हो जाएगी

आज का राशिफल कर्क राशि | Aaj ka Rashifal Kark Rashi
कर्क राशि (Cancer) – कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य से बेहतर है। आज आपकी राशि में धन लाभ के योग दिखाई दे रहे हैं। आज आपको अचानक भी धन लाभ हो सकता है। आज दोस्त आपसे ऐसे कार्य करा सकते हैं जो अनुचित हैं। इसलिए दूसरों की सलाह से आज कोई भी कार्य करते समय सावधानी बरतना बेहद आवश्यक है। आज महिला मित्र से आपको लाभ होगा। आज जीवनसाथी से मन की बात कीजिए और परिवार को समय दीजिए इससे रिश्तो में मजबूती आएगी और विश्वास बढ़ेगा।

आज का राशिफल सिंह राशि | Aaj ka Rashifal Singh Rashi
सिंह राशि (Leo) – सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य से थोड़ा कम बेहतर है। आज दैनिक कार्यों में कुछ अड़चनें आ सकती हैं जो आपको परेशान कर देंगे। ऐसे में आपको धैर्य बनाकर रखना बेहद जरूरी है। आज वाणी में मधुरता आपके लिए आवश्यक है। पैसों के लेन-देन में भी आपको सावधानी बरतनी होगी। आज गुस्सा आप के लिए उचित नहीं है। अपने मुंह से ऐसी भी कोई बात आपको नहीं कहनी है जो दूसरों को आघात पहुंचाती हो। आज पुराने कार्यों को निपटाने की कोशिश करें। कार्य क्षेत्र में अगर पुराने कार्य रुके हुए हैं तो उन्हें समय से पूर्ण कर लें। अगर आप ऐसा नहीं करेंगे तो सीनियर से मतभेद हो सकता है। आज वाहन चलाते समय भी आपको सावधान रहने की आवश्यकता है। अच्छी बात यह है कि आज संतान के प्रति चल रही चिंताएं कम होगी और अच्छे समाचार शाम तक आपको मिलेंगे।

आज का राशिफल कन्या राशि | Aaj ka Rashifal Kanya Rashi
कन्या राशि (Virgo) – कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य से बेहतर है। आज आपको सकारात्मक ऊर्जा के साथ आगे बढ़ना है। ध्यान रहे आज नकारात्मक विचार आपको घेरने की कोशिश करेंगे, लेकिन आपको ऐसे में अपने आपको संभालते हुए सकारात्मक बने रहना है। आज कुछ लालची प्रस्ताव आपके सम्मुख रखे जा सकते हैं लेकिन आज निवेश करने में आपको सावधानी बरतनी है। कोई भी ऐसा कार्य जल्दबाजी में आपको नहीं करना है जो भविष्य में आप के लिए उचित ना हाे। इसलिए कोई भी निर्णय करने से पहले जीवन साथी या पिता से सलाह जरूर कर लें। आज आपकी राशि में प्रेम की धारा बह रही है प्रिय से भरपूर प्रेम आज आपको मिलने वाला है।

आज का राशिफल तुला राशि | Aaj ka Rashifal Tula Rashi
तुला राशि (Libra) – तुला राशि वालों के लिए दिन सामान्य है लेकिन कार्यों की अधिकता रहेगी आज आपके आसपास का माहौल भी आपके अनुरूप नहीं रहने से आपको कष्ट हो सकता है। अगर आप नौकरी करते हैं तो आज का दिन आपके लिए उचित है। आज प्रमोशन के योग आपकी राशि में दिखाई दे रहे हैं। अगर आप पढ़ाई करते हैं तो आज परीक्षा परिणाम आपके फेवर में आने वाले हैं। ध्यान रहे आज किसी का भी दिल आप को
नहीं दुखाना है। अपनी वाणी से ऐसे शब्दों का प्रयोग आपको नहीं करना है जो दूसरों को आघात पहुंचाते हैं। आज मछलियों को अपने हाथों से खाना देना आपके लिए शुभ है।

आज का राशिफल वृश्चिक राशि | Aaj ka Rashifal Vrishchik Rashi
वृश्चिक राशि (Scorpio) – वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन खर्चीला साबित हो सकता है। इसलिए खर्च करते समय सावधान रहें। आज उन वस्तुओं को खरीदने से बचे जिनकी आपको अभी बहुत ज्यादा आवश्यकता नहीं है। आज मित्रों का भरपूर सहयोग आपको मिलने वाला है। किसी मित्र की वजह से आज आपको कारोबार में तरक्की मिल सकती है आपका व्यापार बढ़ सकता है लाभ के अवसर आज आपकी राशि में दिखाई दे रही हैं आज आपको सामान्य लाभ के साथ साथ अचानक लाभ की भी हो सकता है। आज गाय को अपने हाथों से गुड देना आपके लिए शुभ है।

आज का राशिफल धनु राशि | Aaj ka Rashifal Dhanu Rashi
धनु राशि (Sagittarius) – धनु राशि वालों के लिए दिन थोड़ा कष्ट वाला रह सकता है। आज ट्रांसफर के योग की आज की राशि में दिखाई दे रहे हैं। आज आपके कार्य क्षेत्र का विस्तार हो सकता है। अगर आप व्यापारी हैं तो आज लेनदेन करते समय सावधानी बरतने की आवश्यकता है। आज किसी को भी कम आपको नहीं ताेलना है। अगर आप पढ़ाई करते हैं तो आज अध्ययन में मन लगाएं आज किया गया अध्ययन भविष्य में आप के काम आने वाला है आज किसी पर भी आंख मूंदकर विश्वास करना उचित नहीं है दोपहर बाद आपको अच्छे समाचार मिलेंगे इससे आपका मन प्रसन्न हो जाएगा।

आज का राशिफल मकर राशि | Aaj ka Rashifal Makar Rashi
मकर राशि (Capricorn) – मकर राशि वालों के लिए आज का दिन सुख और शांति लेकर आया है। आज परिवार में चल रहे कल है और तनाव खत्म होंगे आज परिवार को समय दें बच्चों से बातें करें आज कुछ मीठा आप परिवार के सदस्यों के साथ बैठकर खाइए इससे प्यार बढ़ेगा। किसी मित्र के सहयोग से आज आपके रूके हुए कार्यों में गति आएगी। आज मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम का स्मरण कीजिए। आपके सभी कष्टों का निवारण होगा। आज किसी भूखे व्यक्ति को अपने हाथों से खाना देना के लिए शुभ है
आज का राशिफल कुंभ राशि | Aaj ka Rashifal Kumbh Rashi
कुंभ राशि (Aquarius) – कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन थोड़ा धार्मिक रहने वाला है। आज श्री हनुमान का स्मरण कीजिए। आज हनुमान का स्मरण करने से आपके रूके हुए कार्यों में गति आएगी कष्टाें का निवारण हाेगा। परिवार के साथ आज धार्मिक यात्रा के योग भी आपकी राशि में दिखाई दे रही है। ऐसे में अचानक आपको यात्रा करनी पड़ सकती है। आप किसी धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। ध्यान रहे आज परिवार में किसी बुजुर्ग व्यक्ति के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता आपको है। अचानक स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। आज खर्च की अधिकता भी आपकी राशि में दिखाई दे रही है
आज का राशिफल मीन राशि | Aaj ka Rashifal Meen Rashi
मीन राशि (Pisces) – मेष राशि वालों के लिए दिन सामान्य है लेकिन आज आपका मन क्रोधित हो सकता है। आज छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा आपको आ सकता है लेकिन अच्छी बात यह है कि किसी पुरानी संपत्ति से आज आपको धन लाभ होने के योग आपकी राशि में दिखाई दे रहे हैं। आज अपने लिए आप शॉपिंग करेंगे अपने ऊपर आप खर्च करेंगे आज अच्छे कपड़े खरीदने का मन आपका होगा लेकिन ध्यान रहे जेब के अनुसार ही खर्च करें आज लोन लेकर कोई भी शॉपिंग करना आपके लिए उचित नहीं है।

Home / Saharanpur / 26 नवंबर 2018 आज का राशिफल : जानिए मंगलवार को किन राशियाें में बने हैं मंगल याेग, आज क्या कहते है आप के भाग्य के सितारे

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो