scriptआज इन राशि वालाें के लिए बन रहे हैं प्रमाेशन के याेग, एेसे मिलेगा लाभ | Aaj ka rashifal in hindi 02 august 2018 | Patrika News
सहारनपुर

आज इन राशि वालाें के लिए बन रहे हैं प्रमाेशन के याेग, एेसे मिलेगा लाभ

राशिफल के मुताबिक जानिए कैसा रहने वाला है आपका आज का दिन बता रहे हैं प्रोफेसर राघवेंद्र स्वामी
 

सहारनपुरAug 02, 2018 / 07:59 am

shivmani tyagi

saharanpur

Rashifal

मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा है। आज नौकरी में प्रमोशन के योग बन रहे हैं। अगर आप व्यापारी हैं तो व्यापार के क्षेत्र में भी आपके आज लाभ के योग हैं। अगर कोई नई योजना शुरू करना चाहते हैं तो आज का दिन बेहतर है। आज पारिवारिक माहौल भी अच्छा रहने वाला है। परिवार में भी आप आज खुद काे आनंदित महसूस करेंगे और परिवार के सभी जनों का आपको सहयोग आज आपकाे मिलने वाला है।
वृष राशि
वृष राशि वालों के लिए दिन आज सामान्य है। अगर आप व्यापारी हैं तो व्यापार क्षेत्र में आज लाभ के योग आपके लिए बन रहे हैं। ध्यान रहे आज आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति थोड़ा सचेत रहना हाेगा। अगर आप किसी पुरानी बीमारी से ग्रसित हैं तो दवा ना छोड़ें। आज घर से बाहर हों तो खाने पीने की वस्तुओं का भी ध्यान रखें। आज आपको अपने व्यवहार में सरलता रखनी होगी सरलता से आज सारे काम बनने वाले हैं।

मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए आज नौकरी के क्षेत्र में प्रमोशन के योग बन रहे हैं। आज बॉस आपसे खुश रहेंगे। ध्यान रहे आज खुद काे बेहतर साबित करने के लिए किसी की भी आलोचना करने से आपको बचना है। सहकर्मियों के बीच आज मिलनसार व्यवहार रखिएगा। दोपहर बाद आपको अच्छे समाचार मिलने के योग बन रहे हैं। परिवार के साथ समय बिताने से भी आज आपको खुशी मिलेगी।
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए दिन आज सामान्य है। आज आपके लिए धन लाभ के योग बन रहे हैं। आज सहकर्मियों का पूरा सहयोग आपको मिलने वाला है। कार्यक्षेत्र में आज सहकर्मी आपकी मदद के लिए आगे आएंगे । आज अचानक यात्रा के योग भी बन रहे हैं। आज मित्रों के साथ मधुर व्यवहार आपके संबंधों को और मजबूत करने वाला है। नकारात्मक विचारों से दूर रहें।
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए दिन आज अच्छा है। अगर पिछले कई दिनों से कोई नया कार्य शुरू करने की योजना बना रहे हैं या व्यापार में विस्तार करने की योजना बना रहे हैं तो आज दिन शुभ है उत्तम है। आज नया कार्य शुरू कर सकते हैं या पुराने व्यापार में विस्तार आज कर सकते हैं। आज धार्मिक कार्यक्रमों में भी शामिल होने का अवसर आपको मिलेगा और व्यापार क्षेत्र में आज लोग आपके लिए बने हुए हैं।

कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए दिन आज सामान्य है। आज आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता है। जब आप घर से बाहर हो तो खाने पीने की वस्तुओं का आज ध्यान रखिएगा। आज समय पर खाना जरूरी है आज पारिवारिक माहौल भी आपके लिए बेहतर है जीवनसाथी से आज आपको कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है आज परिवार के किसी बुजुर्ग व्यक्ति से भी आपको लाभ के योग बन रहे हैं।

तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए दिन आज सामान्य से थोड़ा कम बेहतर है। आज आपको अपने प्रतिद्वंदियों से सावधान रहने की आवश्यकता है। आज शत्रु भी धोखा कर सकते हैं। इसलिए शत्रुओं से भी आज आपको सचेत रहना होगा। आज मित्रों से आपको दोपहर बाद कोई अच्छा समाचार मिलेगा, जिससे आप आनंदित हो जाएंगे। परिवार को समय दें और नकारात्मक विचारों को हावी ना होने दें।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के लिए दिन आज अच्छा है। अगर आप छात्र हैं तो आज कंपटीशन में हिस्सा लेना आपके लिए बेहतर है। अगर आप खिलाड़ी हैं तो मुकाबले में आज आपको जीत के योग बन रहे हैं। आज कार्य की अधिकता होने के बावजूद भी आप खुद को थका हुआ महसूस नहीं करेंगे और ऊर्जा से भरे रहेंगे। ध्यान नहीं आज दूसरों की आलोचना करना आपके लिए उचित नहीं है अपने व्यवहार में सरलता और मधुरता बनाए रखें।
धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए दिन आज अच्छा है। आज आय में वृद्धि के योग हैं। कोई स्थाई आय का कार्य आज आपके हाथ से हो सकता है। इससे भविष्य में आपको लगातार आय प्राप्ति होगी। खाने पीने की वस्तुओं का ध्यान रखें आज अधिक भोजन करना या बाजारी वस्तु खाना आपके लिए उचित नहीं है। आज परिवार के किसी बुजुर्ग व्यक्ति व्यक्ति का स्वास्थ्य भी बिगड़ सकता है। इसलिए उनका भी आज आपको ध्यान रखना होगा।
मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए आज सतर्क रहने का दिन है। आज आपके आसपास आपके पुराने शत्रु सक्रिय हो सकते हैं और धोखे से आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे। इसलिए सावधान रहिएगा सतर्क रहिएगा। आज मिलनसार व्यवहार ही आपकी जीत है। वाणी में भी आज मधुरता बनाए रखिए। किसी की आलोचना करने से आज आपको बचना है और नकारात्मक विचारों को भी खुद पर हावी नहीं होने देना है।

कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लिए दिन आज सामान्य से थोड़ा कम बेहतर है। अगर कोई नया कार्य शुरू करने जा रहे हैं तो आज इस कार्यक्रम को टाल दें। आज नया कार्य करने या पुराने कार्य में विस्तार करने के लिए समय सही नहीं है। आज दैनिक कार्यों में भी आपको बाधाएं महसूस हो सकती हैं। लेकिन इससे परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। आपके कार्य पूर्ण हो जाएंगे आज मन की शांति के लिए प्रभु का स्मरण करें।

मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए दिन आज अच्छा है लेकिन आज दिन भर आपका मन विचलित रहेगा। एकाग्रता की कमी के कारण आज कोई भी निर्णय लेने में आप खुद को असफल महसूस करेंगे और जिम्मेदारी के साथ कोई निर्णय नहीं ले पाएंगे। आज सहकर्मियों से आपको कोई कुछ नया करने की सीख मिलेगी।

Home / Saharanpur / आज इन राशि वालाें के लिए बन रहे हैं प्रमाेशन के याेग, एेसे मिलेगा लाभ

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो