scriptPatrika News@7am: डांसर सपना चाैधरी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, पत्रिका बुलेटिन में जानिए और भी कई बड़ी खबर | Big and latest news in hindi | Patrika News
सहारनपुर

Patrika News@7am: डांसर सपना चाैधरी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, पत्रिका बुलेटिन में जानिए और भी कई बड़ी खबर

– सुबह की चाय के साथ हम लेकर आए ताजा और बड़ी खबरें
– जानिए डांसर सपना चाैधरी के खिलाफ क्याें दर्ज हुआ अश्लीलता का मुकदमा
– यह भी जानिए राहुल और साेनिया गांधी काे गेस्ट हाउस में क्याें गुजारनी पड़ी रात
– शादी की खरीददारी के लिए निकले एक ही परिवार के तीन सदस्याें की माैत
– यह भी जानिए गंगा दशहरा में कहा माना मातम, कैसे डूब गए तीन युवक

सहारनपुरJun 13, 2019 / 07:12 am

shivmani tyagi

saharanpur news

sapna chaudhari

सहारनपुर। सुबह की चाय के साथ हम आपके लिए लेकर आए ताजा खबरें। सबसे पहले हम बात करेंगे डांसर सपना चाैधरी की। सपना चाैधरी के खिलाफ मुरादाबाद में अश्लीलता फैलाने का मुकदमा दर्ज किया गया है। मुरादाबाद में सपना चाैधरी का प्राेग्राम था आराेप है कि उन्हाेंने प्राेग्राम के दाैरान मंच से अश्लीलता फैलाई और युवाओं काे उकसाया। सपना चाैधरी की पूरी खबर पढ़ने के लिए नीचे ब्लू लाइन पर क्लिक करें। अन्य खबराें के लिए नीचे पढ़े।
सपना चौधरी के खिलाफ अश्लीलता फ़ैलाने का आरोप, कोर्ट में वाद दायर

दूसरी खबर रायबरेली से है जहां साेनिया गांधी और राहुल गांधी काे गेस्ट हाउस में रात बितानी पड़ी। दरअसल यहां रायबरेली में साेनिया गांधी और राहुल गांधी एक प्राेग्राम काे संबाेधित करने के लिए आए थे। बुधवार शाम काे उन्हे देश की राजधानी दिल्ली के लिए उड़ान भरनी थी लेकिन दिल्ली में खराब माैसम हाेने के चलते पायलट ने उड़ान भरने से इंकार कर दिया। ऐसे में उन्हे रात रायबरेली के ही भुएमऊ गेस्ट हाउस में गुजारनी पड़ी।
बुलेटिन में तीसरी खबर सहरनपुर जिले से है। यहां शादी की खरीददारी करने के लिए निकले एक ही परिवार के तीन सदस्याें की माैत हाे गई। मरने वालाें में एक छाेटी बच्ची और महिला भी शामिल है। दरअसल 24 वर्षीय राशिद अपनी 51 वर्षीय मां पाजराना के साथ शादी की खरीरदारी करने निकला था। राशिद की बहन 29 वर्षीय राकिबा भी अपनी 9 वर्षीय बेटी काे लेकर इनके साथ चल दी। रास्ते में इनकी बाइक एक मिनी ट्रक से टकरा गई। इस दुर्घटना में बाइक पर सबसे आगे बैठी बच्ची की माैके पर ही माैत हाे गई जबकि राशिद और इसकी मां ने अस्पताल में उपचार के दाैरान दम ताेड़ दिया। इस घटना के बाद से परिवार में काेहराम मचा हुआ है।
चाैथी घटना भी यूपी के सहारनपुर से है। यहां गंगा दहशरा पर यमुना में नहाने गए तीन युवकाें की माैत हाे गई। गंगा दशहरा पर ही गर्मी से परेशान एक अन्य मुस्लिम युवक की नहर में नहाते वक्त डूबने से हाे गई। इस तरह सहारपुर में बुधवार काे गंगा दशहरा पर डूबने से एक किशाेर समेत चार युवकाें की माैत हाे गई।
पहली घटना गंगाेह कस्बे के दौलतपुर घाट पर हुई। यहां स्नान करने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे थे। इन्हीं श्रद्धालुओं में कुतुब खेड़ी गांव के 17 अमन और 22 वर्षीय राजीव ने अपने दाेस्त विशाल सैनी के साथ यमुना में छलांग लगाई। तीनाें जब डूबने लगे ताे विशाल सैनी काे ताे बचा लिया गया लेकिन अमन और विशाल डूब गए। गोताखोरों ने घंटों की मशक्कत के बाद इनके शव बाहर निकाले तो परिवार में कोहराम मच गया। दूसरी घटना गंगाेह कस्बे के ही नाई माजरा घाटर पर हुई। यहां गांव कलालहटी के रहने वाले अजीत का बेटा हिमांशु गंगा दशहरे पर स्नान करने के लिए गया था हिमांशु भी नदी में नहाने के लिए उतरा लेकिन फिर वापस नहीं आया और इसकी भी डूब जाने से मौत हो गई। एक अन्य घटना खेड़ा अफगान में हुई यहां सत्तार का 16 वषीय बेटा रेहान गर्मी से निजात पाने के लिए नहर ने नहाने लगा और इसी दाैरान डूबने से इसकी माैत हाे गई।

Home / Saharanpur / Patrika News@7am: डांसर सपना चाैधरी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, पत्रिका बुलेटिन में जानिए और भी कई बड़ी खबर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो