30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिल्ली में बस अड्डों पर बढ़ती प्रवासी मजदूरों की भीड़ काे देखते हुए यूपी से भेजी जा रही बसें

Migrant laborers के लिए यूपी के अलग-अलग जिलों से काैशांबी-आनंदविहार टर्मिनल पर भेजी जा रही हैं बसें
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सहारनपुर

•

image

shivmani tyagi

•

Updated: 20 Apr 2021, 7:23 PM IST

प्रवासियों की घर वापसी के लिए अतिरिक्त उपलब्ध रहेंगी रोडवेज बसें, छुट्टियां रद

प्रवासियों की घर वापसी के लिए अतिरिक्त उपलब्ध रहेंगी रोडवेज बसें, छुट्टियां रद

पत्रिका न्यूज नेटवर्क

सहारनपुर Saharanpur दिल्ली में लॉकडाउन lockdown लगने के बाद एक बार फिर से प्रवासी मजदूरों Migrant laborers ने अपने घरों के ओर पलायन शुरु कर दिया है। दिल्ली-यूपी की सीमा पर आनंद विहार anand vihar और काैशांबी koshambi बस अड्डे पर बड़ी संख्या में मजदूर पहुंच रहे हैं जिन्हे अपने-अपने गांव जाना है। इन्हे एक बार फिर से लॉकडाऊन का डर सता रहा है।

यह भी पढ़ें: यूपी में वीकेंड लॉकडाउन का ऐलान, शनिवार और रविवार रहेगी पूर्ण तालाबंदी, सिर्फ इन्हें रहेगी छूट

ऐसे में बस अड्डों पर अब बसों की कमी हाे गई है। इस कमी काे देखते हुए यूपी के अलग-अलग-अलग जिलों से आनंद विहार अन्तर्राजीय बस अड्डे पर बसे भेेजी जा रही हैं। सहारनपुर रीजन से करीब 70 बसे ISBT भेजी गई है। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक जगदीश सिंह के अनुसार भेजी गई बसों में 33 बसे सहारनपुर डिपो की शामिल हैं जबकि अन्य बसे शामली मुजफ्फरनगर छुटमलपुर और बड़ाैत डिपो की हैं।

यह भी पढ़ें: लॉकडाउन के डर से पलायन कर रहे प्रवासी मजदूर, मजबूरी भरी दास्तां सुनकर पसीज जाएगा आपका भी दिल

इन सभी बसों को मैकैनिकल परीक्षण के बाद रवाना किया गया है। काैशांबी और आनंद विहार बस अड्डे से इन बसों काे आगे के लिए रवाना किया गया जाएगा। वहां मजदूरों की बढ़ती सख्या काे देखते हुए बसों की कमी पड़ी थी। मुख्यालय से बसे भेजने के निर्देश दिए गए थे इसी आधार पर सहारनपुर रीजन से बसों आनंद विहार के लिए रवाना की गई हैं।

यह भी पढ़ें: Lockdown के ऐलान के बाद पलायन के लिए उमड़ी प्रवासी मजदूरों की भीड़

यह भी पढ़ें: यूपी लौट रहे प्रवासी मजदूर के लिए गाइडलाइन जारी, बेहद अहम जानकारियां है इसमें

यह भी पढ़ें:UP Quarantine Guidelines: यूपी आ रहे हैं तो पढ़ लें ये खबर, कोरोना टेस्ट जरूरी, बिना लक्षण वाले भी रहेंगे आइसोलेशन में