सहारनपुर

सुबह नाश्ते में सेब साथ खाएंगे पीले रंग का ये फल तो स्ट्रोंग होगी रोग प्रतिरोधक क्षमता

कोरोनावायरस से लड़ने में भी शरीर को ताकत देता है सेब और लोकाट का नाश्ता। दोनों ही फलों भरपूर में मात्रा में ऐसे तत्व जो शरीर को देते हैं रोगों से लड़ने की क्षमता

सहारनपुरApr 19, 2021 / 10:25 pm

shivmani tyagi

problem

पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क
सहारनपुर Corona virus कोरोना संक्रमण तेजी से अपने पैर पसार रहा है। ऐसे में अच्छा खान-पीन आपकी सेहत के लिए बेहद आवश्यक है। इम्यूनिटी पावर को बढ़ाने के लिए बाजार में तरह-तरह के इम्यूनिटी बूस्टर बिक रहे हैं लेकिन हरी सब्जी और ताजे फलों में जो इम्यूनिटी बढ़ाने की क्षमता है वह किसी टॉनिक में भी नहीं होती।
यह भी पढ़ें

Covid Effect: कोरोनाकाल में लोगों ने निकाला शादी का नया तरीका, इस तरह संपन्न होंगे समारोह

वायरस के खतरे के बीच लोगों को हरी सब्जियां और विटामिन-सी वाले फल खाने की सलाह दी जा रही है। बाजार में नींबू की मांग तेजी से बढ़ गई है और बड़े शहरों में हालात यह हो गए हैं कि एक नींबू की कीमत 5 से 10 रुपये तक हो गई है। ऐसे में काफी कम लोग जानते हैं कि लोकाट फल भी एक महत्वपूर्ण इम्यूनिटी बूस्टर है। लोकाट में विटामिन-ए विटामिन-सी और फाइबर प्रचुर मात्रा में होता है। इसमें थायमिन, फोलेट और फोलिक एसिड भी पाया जाता है। यह दोनों ही तत्व हमारे शरीर के लिए बहुत महत्वपूर्ण होते हैं और हमारे शरीर को प्रतिरोधक क्षमता प्रदान करते हैं। इसमें कैल्शियम से लेकर आयरन और मैगनीज पाया जाता है। पोटेशियम और फास्फोरस के साथ-साथ इसमें जिंक और तांबे की भी प्रचुर मात्रा होती है। इसीलिए लोकाट वर्तमान समय में सेहत के लिए काफी अच्छा माना गया है।
यह भी पढ़ें

18 वर्ष के अधिक उम्र के लोगों को 1 मई से लगेगी Corona Vaccine, तैयारी करने में जुटी सरकार

डॉक्टर हिर्देश बताते हैं कि सुबह के समय नाश्ते में अगर दो सेब Apple और पांच लोकाट खा लिए जाएं तो यह हमारे शरीर को दिनभर रोगों से लड़ने की क्षमता दे सकते हैं। उन्होंने बताया कि नींबू को दिन में पानी के साथ मिलाकर लेना भी अच्छा रहता है। अगर गर्म पानी में मिलाकर नींबू लिया जाए तो और भी अच्छा रहेगा लेकिन अगर सुबह के समय सेब के साथ लोकाट खा लिया जाए तो यह एक तरह से इम्यूनिटी बूस्टर का काम करते हैं। सेब में रोगों से लड़ने की काफी क्षमता होती है और यह भी हमारे शरीर को प्रतिरोधक क्षमता प्रदान करता है सेब में ड्राई-टी फाइबर बड़ी मात्रा में पाया जाता है जो हमारी पाचन क्रिया को सही रखने में मदद करता है और मस्तिष्क को भी शक्ति प्रदान करता है।
यह भी पढ़ें

यूपी में कंपलीट लॉकडाउन अभी नहीं, सीएम योगी ने कहा, सख्ती संग वीकेंड लॉकडाउन रहेगा जारी

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.