scriptलॉकडाउन का असर: सहारनपुर से फिर दिखी बर्फीली पहाड़ियां | Effect of lockdown: Yamunotri hills seen again from Saharanpur | Patrika News
सहारनपुर

लॉकडाउन का असर: सहारनपुर से फिर दिखी बर्फीली पहाड़ियां

Highlights

पिछले सप्ताह दिखाई दी थी बर्फीली पहाड़ियां
अब फिर दिखा सहारनपुर से प्रकृति का साैन्दर्य

सहारनपुरMay 10, 2020 / 11:46 pm

shivmani tyagi

hills1.jpg

hills

सहारनपुर। लॉक डाउन में एक बार फिर सहारनपुर से यमुनोत्री की पहाड़ियों का विहंगम दृश्य दिखाई दिया है। इससे पहले भी यूपी के इस अंतिम जिले से हिमालय पर्वत की श्रंखला की बर्फीली पहाड़ियां दिख चुकी हैं।
यह भी पढ़ें
UP:

महाराणा प्रताप जयंती पर जमकर आतिशबाजी, ग्राम प्रधान समेत 9 गिरफ्तार, कई नामजद

अब रविवार को एक बार फिर से सहारनपुर में बरसात हुई। बरसात के बाद जब मौसम खुला तो यहां से दूर तक का नजारा दिखाई दिया। इसी नजारे में प्राकृतिक सौंदर्य की छटा बिखेरती हिमालय पर्वत की श्रंखला वाली पहाड़ियां भी दिखाई दी। यह पहाड़ियां बर्फीली चादर से ढकी हुई थी।
यह भी पढ़ें

धुंआ उगलने लगे सहारनपुर के उद्याेग, अब शायद ही दिख पाएंगी हिमालय की पहाड़ियां

यह तस्वीर दाेपहर ढाई बजे आईएमए सहारनपुर के पूर्व चेयरमैन डॉक्टर बैनर्जी ने अपने स्टिल कैमरे से ली। डॉक्टर बनर्जी ने इस दृश्य काे अपने कैमरे में कैद कर लिया और अब यह तस्वीरें एक बार फिर से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। प्रकृति का यह रूप देखकर लोग हैरान हैं और उन्हें अच्छा भी लग रहा है।
यह भी पढ़ें

राहत: देवबंद में आठ दिनों से कोरोना का काेई नया मामला नहीं

यह अलग बात है कि रविवार सुबह लोगों ने प्रकृति का एक दूसरा रूप भी देखा था जब दिन में ही रात्रि जैसे हालात हो गए थे और अंधेरा छा गया था। तेज गर्जना के साथ बादल पहले गरजे और फिर जमकर बरसे उसके बाद जब मौसम खुला तो यह विहंगम नजारा सहारनपुर से देखने को मिला।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो