अब महज 18 लोगों की रिपोर्ट आना बाकी है। 94 पॉजिटिव में से एक ही परिवार के पिता-पुत्र, दंपति और भाई- बहन सहित आठ लाेग शामिल थे। इनमें से अब पिता-पुत्र समेत छह की रिपाेर्ट नेगेटिव आई गई है। नगर के हॉटस्पॉट और क्वारंटाइन क्षेत्रों में ड्यूटी दे रहे सफाई कर्मियों और पुलिस कर्मियों की रेंडम टेस्ट भी निगेटिव आने से लोगों ने राहत की सांस ली है। ऐसे में अब उम्मीद जताई जा रही है यदि सब कुछ ऐसा ही रहा तो शीघ्र ही देवबंद हॉट स्पॉट क्षेत्र खत्म होने के बाद नगर को कुछ राहत मिल सकती है।