26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बरसात से फसल नुकसान की सूचना देने के लिए जारी हुआ टाेल फ्री नंबर, इस नंबर देनी है सूचना

बरसात से जिन किसानाें की फसलाें काे हुआ है नुकसान उन्हे मिलेगा मुआवजा, टाेल फ्री नंबर कॉल करके देनी हाेगी सूचना
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सहारनपुर

•

image

shivmani tyagi

•

Updated: 24 Sep 2018, 9:53 PM IST

kisan

toll free

सहारनपुर।

वेस्ट यूपी में खराब माैसम आैर हवाआें के साथ हुई बरसात से जिन किसानाें की फसलाें काे नुकसान हुआ है उनके लिए अब राहत भरी खबर आ रही है। एेसे किसानें के लिए बीमा कंपनी की आेर से टाेल फ्री नंबर जारी किया गया है। किसानाें काे अब आंसू नहीं बहाने हैं, बस माेबाइल फाेन उठाकर बीमा कंपनी काे अपने खेत में हुए नुकसान की सूचना देनी है। किसानाें काे इस नुकसान काे देखते हुए कृषि विभाग की आेर से भी टाेल फ्री नंबर का प्रचार प्रसार किया जा रहा है। विभाग के प्रचार माध्यम से भले ही आभी तक आपके पास यह टाेल फ्री नंबर ना पहुंच पाया लेकिन हम आपकाे यह टाेल फ्री नंबर दे रहे हैं। यह टाेल फ्री नंबर है 1800-123-2310 इस नंबर पर कॉल करके आप अपने खेत में नुकसान हाेने की की सूचना तुरंत बीमा कंपनी काे दें ताकि खेत में हुए नुकसान का क्लेम किया जा सके।

एेसे भी दे सकते हैं सूचना

कृषि उप निदेशक सहारनपुर के अनुसार यदि किसान किसी वजह से टाेल फ्री नंबर पर सूचना नहीं दे पा रहे हैं ताे वह जल्द से जल्द खेत में हुए नुकसान की सूचना जिला कृषि कार्यालय में दे सकते हैं। यदि किसान एेसा भी नहीं कर पा रहे हैं ताे वह किसान बीमा कंपनी की आेर से सहारनपुर जिले में प्रतिनिधि ललित कुमार माेबाइल नंबर 7409021236 पर भी सूचना दे सकते हैं। यहां यह बात ध्यान रखनी हाेगी कि माेबाइल नंबर सिर्फ सहारनपुर जिले के किसानाें के लिए है जबकि टाेल फ्री नंबर पर प्रदेशभर के किसान फाेन करके अपनी फसल के नुकसान की सूचना दे सकते हैं।

धान की फसल काे हुआ सर्वाधिक नुकसान

लगातार बरसात आैर चली हावाआें के कारण सबसे अधिक नुकसान धान की फसल काे हुआ है। धान की फसल इन दिनाें पक चुकी थी आैर यही कारण रहा कि लगातार बरसात आैर इसी बीच चली हवाआें के दबाव से यह पकी हुई फसल गिर गई है।