2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर एक साल से बंद यह महत्वपूर्ण ट्रेन आज से लाैट रही पटरी पर

Highlights एक साल पहले रेलवे ने बंद कर दी यह ट्रेन अब एक साल बाद फिर से पटरी पर दाैड़ेगी लखनऊ से लेकर सहारनपुर तक काे लाभ
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सहारनपुर

•

image

shivmani tyagi

•

Updated: 26 Nov 2019, 7:20 PM IST

इन तीन ट्रेनों को मिला अस्थाई ठहराव

ट्रेन

सहारनपुर। रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। पिछले करीब एक साल से बंद सहारनपुर-लखनऊ पैसेंजर बुधवार से पटरी पर लौट रही है।
27 नवंबर 2019 को यह ट्रेन एक बार फिर से अपने पूर्व के समय अनुसार सहारनपुर से रवाना होगी और उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ पहुंचेगी। इस ट्रेन के बंद होने से यात्रियों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही थी। पिछले करीब एक साल से यह ट्रेन बंद पड़ी थी और सहारनपुर के यात्री लगातार इस ट्रेन को चलाए जाने की मांग कर रहे थे। इस ट्रेन के चलने के बाद इसका लाभ सहारनपुर के अलावा लक्सर मुरादाबाद समेत लखनऊ तक के यात्रियों को होगा।

बदला मौसम देहरादून में झमाझम बरसात सहारनपुर में भी हल्की बूंदाबांदी पारा पहुंचा 20 डिग्री और बढ़ेगी ठंड

रेलवे ने करीब एक साल पहले इस ट्रेन को बिना किसी कारण बताए बंद कर दिया था। उस समय तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे थे लेकिन रेलवे की ओर से कोई अधिकारिक रूप से बयान जारी नहीं किया गया था। इस ट्रेन के बंद होने से यात्रियों को भारी परेशानी का समाना उठाना पड़ रहा था। यात्री लगातार इसकी शिकायत अंबाला रेलखंड के अफसरों से कर रहे थे और मांग कर रहे थे कि इस ट्रेन को दोबारा से चला जाए। डिप्टी एसएस अनिल त्यागी ने बताया कि बुधवार से ट्रेन की पटरी पर दौड़ेगी और इसका लाभ सहारनपुर समेत लखनऊ यात्रियों को होगा।

सहारनपुर: विदेश से लाैटे युवक ने दाेस्तों संग मिलकर की लूट, अवैध हथियारों समेत गिरफ्तार

सुबह 8:00 बजे होगी सहारनपुर से रवाना
एक साल बाद पटरी पर लौट रही सहारनपुर लखनऊ पैसेंजर सुबह 8:00 बजे सहारनपुर से रवाना होगी। यह ट्रेन पहले भी इसी समय सहारनपुर से रवाना होती थी।