2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बदला मौसम देहरादून में झमाझम बरसात सहारनपुर में भी हल्की बूंदाबांदी पारा पहुंचा 20 डिग्री और बढ़ेगी ठंड

Highlights मौसम में आया बदलाव तापमान में भारी गिरावट मौसम विशेषज्ञों ने जताई बरसात की आशंका पहाड़ी इलाकों में बरसात से बढ़ी ठंड
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सहारनपुर

•

image

shivmani tyagi

•

Updated: 26 Nov 2019, 5:28 PM IST

weather forecast Jabalpur, Madhya Pradesh, India

weather forecast Jabalpur, Madhya Pradesh, India

सहारनपुर . उत्तर प्रदेश के अंतिम जिले सहारनपुर में ठंड बढ़ गई है। पहाड़ी इलाकों में हुई बरसात के बाद इसका असर सहारनपुर में दिखाई दिया है। मंगलवार तड़के पहाड़ी इलाकों में बरसात हुई। देहरादून में भी बरसात हुई। इसका असर ठंड के रूप में सहारनपुर में भी दिखाई दिया। मंगलवार को सहारनपुर में तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई। हालांकि दोपहर बाद सहारनपुर में आसमान खुल गया और धूप निकल आई लेकिन तापमान में गिरावट जारी रही।

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अब ठंड बढ़ेगी और अगले 2 दिन में बरसात भी हो सकती है। उत्तर प्रदेश का अंतिम जिला सहारनपुर शिवालिक की पहाड़ियों की तलहटी से सटा हुआ है। पत्रिका ने 4 दिन पहले ही वेदर अलर्ट में अपने पाठकों को बता दिया था कि सप्ताह के अंत में बरसात होने की आशंका है और ठंड बढ़ेगी। मंगलवार को एकाएक पारे में गिरावट हुई और आसमान में बादल छा गए। दोपहर करीब 12:00 बजे हल्की बूंदाबांदी हुई लेकिन बरसात का रूप नहीं लिया। उधर देहरादून में दिन निकलते ही काफी बरसात हुई, जो सुबह 8:00 बजे तक जारी रही। देहरादून में तापमान काफी कम हो गया है और इसका असर आप सहारनपुर से होकर देश की राजधानी दिल्ली तक पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है।

मंगलवार को सहारनपुर में पारा 10 डिग्री तक पहुंच गया था हालांकि बाद में संभलकर 22 डिग्री तक भी रिकॉर्ड किया गया लेकिन तापमान में भारी गिरावट है और मंगलवार को सहारनपुर में ठंड ने दस्तक दे दी।