2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सहारनपुर: विदेश से लाैटे युवक ने दाेस्तों संग मिलकर की लूट, अवैध हथियारों समेत गिरफ्तार

मलेशिया से लाैटे युवक ने दाेस्ताें के साथ मिलकर लूट की वारादत काे अंजाम दिया। पकड़े जाने पर पूछताछ में लूट के पीछे गर्लफ्रेंड का खेल सामने आया। लूट के पीछे की वजह जानकर पुलिस भी हैरान है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सहारनपुर

•

image

shivmani tyagi

•

Updated: 25 Nov 2019, 5:31 AM IST

photo.jpg

saharanpur police

सहारनपुर. नानाैता थाना पुलिस के अनुसार शनिवार रात बाबूपुरा की पुलिया के पास बाइक सवार काे नानाैता व देवबंद के रहने वाले चार युवकाें न लूटा था। तीनाें काे पुलिस (Saharanpur police) ने गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में पता चला है कि हाईप्राेफाईल गर्लफ्रेंड के शाैंक पूरा करने के लिए लुटेरों ने वारदात की थी।

गिरफ्तार तीनों अभियुक्तों में दाे जीजा-बहनोई हैं जबकि तीसरे ने देहरादून से बीफार्मा की पढ़ाई की है चाैथा अभी पुलिस की पकड़ से बाहर है। पकड़ा गया आमिर नानाैता का रहने वाला है और हाल ही में मलेशिया लाे लाैटा है। मलेशिया में यह एक शॉपिंग मॉल में नाैकरी करता था। इसकी पंद्रह दिन पहले ही देवबंद के रहने वाले नाैशाद उर्फ चंदू की बहन से शादी हुई थी। लूट की इस वारदात में चंदू भी शामिल था। तीसरे आराेपी का नाम नदीम हैं और यह भी देवबंद का ही रहने वाला है।

पुलिस के अनुसार लूट की इस वारदात में एक अन्य अभियुक्त जुबैर निवासी बाबू पुरा भी शामिल था। पुलिस के ही अनुसार जुबैर इस गैंग का मास्टर माइंड है। मास्टर माइंड अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है जो पुलिस काे चकमा देकर फरार हाेने में कामयाब रहा। अब पुलिस फरार जुबैर की तलाश कर रही है। पकड़े गए तीनों अभियुक्ताें से पुलिस ने .315 बाेर के दाे तमंचे, चार कारतूस, एक चाकू व लूटे गए 1480 रुपये बरामद किए हैं। इतना ही नहीं इनके कब्जे से पुलिस ने मुजप्फरनगर से लूटी गई एक बाइक भी बरामद हाेने की बात कही है।