scriptपति समेत 170 लोगों के संपर्क में आई कोरोना संक्रमित महिला, मची खलबली | Infected woman came in contact with 170 people including husband | Patrika News
सहारनपुर

पति समेत 170 लोगों के संपर्क में आई कोरोना संक्रमित महिला, मची खलबली

सहारनपुर में एक महिला की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। पड़ताल में पता चला कि महिला पिछले एक माह में करीब 170 लोगों के संपर्क में आई। अब इन सभी 170 लोगों के सेंपल लिए गए हैं।

सहारनपुरNov 27, 2021 / 10:18 am

Shivmani Tyagi

mp_corona_update.png

corona

सहारनपुर। सहारनपुर में ढाई महीने बाद कोरोनावायरस का ताजा मामला सामने आया है। एक महिला की रिपोर्ट संक्रमित आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने जांच पड़ताल शुरु की तो खलबली मच गई। दरअसल स्वास्थ्य विभाग की जांच में सामने आया कि महिला पिछले कुछ दिनों में अपने पति समेत 170 लोगों के संपर्क में आई है। इतनी बड़ी संख्या सुनकर स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में इन सभी170 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। इनमें महिलाएं बच्चे और बुजुर्ग भी शामिल हैं।

यह पूरा मामला देवबंद थाना क्षेत्र के गांव अंबेहटा शेखा का है। इसी गांव की रहने वाली 24 वर्षीय एक महिला 23 नवंबर को सीएचसी पर पहुंची थी। यहां महिला की कोरोना जांच की गई तो कोविड-19 रिपोर्ट पॉजिटिव आई। यह रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद हड़कंप मच गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम महिला के गांव पहुंची और महिला से बातचीत की तो पता चला कि पिछले एक पखवाड़े में महिला अपने पति समेत परिवार और गांव के करीब 170 लोगों के संपर्क में आई। यह सभी लोग वो थे जो गांव में ही आयोजित एक शादी समारोह में भी शामिल हुए थे। इतनी बड़ी संख्या सुनकर स्वास्थ्य विभाग ने सभी की सैम्पलिंग का प्लान बना लिया। विभाग ने शनिवार तक इन सभी 170 लोगों की सैंपल लिए हैं और इन सभी के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं।
यह भी पढ़ें

प्रसव के लिए आई गर्भवती से जिला अस्पताल में मारपीट, फिर हुआ जमकर हंगामा

अब इन सभी के रिपोर्ट का इंतजार है। जिन लोगों के सेंपल लिए गए हैं उन सभी को रिपोर्ट आने तक पूरी तरह से सामाजिक दूरी बनाए रखने के लिए कहा गया है। अब देखना यह होगा कि महिला जिन 170 लोगों के संपर्क में आई है उनमें से कितने लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आती है। अगर इन लोगों में से कुछ लोगों की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आती है तो यह गंभीर मामला हो सकता है। इस प्रकरण पर पूरे स्वास्थ्य विभाग की निगाह टिकी हुई है और जांच रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

Home / Saharanpur / पति समेत 170 लोगों के संपर्क में आई कोरोना संक्रमित महिला, मची खलबली

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो