scriptअंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सौगात, प्रदेश के सभी मंडल में बनेंगे महिला थाने | International Women's Day women stations will be set up in 18 district | Patrika News
सहारनपुर

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सौगात, प्रदेश के सभी मंडल में बनेंगे महिला थाने

राज्यपाल की संस्तुति के बाद सरकार ने जारी किया शासनादेश
सहारनपुर- मेरठ समेत सभी मंडल मुख्यालय पर बनेंगे महिला थाने

सहारनपुरMar 08, 2021 / 07:00 pm

shivmani tyagi

yogi5.jpg

Chief Minister Yogi Adityanath

पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क

सहारनपुर . अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस ( International Women’s Day ) पर उत्तर प्रदेश सरकार ने महिलाओं को बड़ा तोहफा दिया है. सरकार ने सहारनपुर और मेरठ समेत उत्तर प्रदेश के सभी मंडलों में 18 नए महिला थाने ( police station ) बनाने का शासनादेश जारी कर दिया है. सहारनपुर डीआईजी उपेंद्र कुमार अग्रवाल ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि शासनादेश जारी हो चुका है और सहारनपुर के गंगोह में महिला थाना मिला है।
यह भी पढ़ें

योगीराज में जान जोखिम में डालकर नदी पार करने को मजबूर शिव भक्त कांवड़िये

अभी तक सभी जिलों में महिला थाने नहीं होने की वजह से महिलाओं को काफी परेशानी होती थी और उन्हें महिला थाने पहुंचने के लिए कई किलोमीटर का सफर तय करना पड़ता था। इसी को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने अब प्रदेश में 18 नए महिला थाने खोलने का शासनादेश जारी किया है। इसके लिए पिछले कई दिनों से कार्य चल रहा था। राज्यपाल की अनुमति के बाद अब महिला दिवस से पहले उत्तर प्रदेश सरकार ने इन सभी अट्ठारह महिला थानों के निर्माण के लिए शासनादेश जारी कर दिया.
यह भी पढ़ें

International Women’s Day: ‘महिलाओं की कुर्बानियों से ही आज हम आजाद भारत में सांस ले रहे हैं

उत्तर प्रदेश में इन दिनों मिशन शक्ति अभियान चल रहा है और मिशन शक्ति अभियान के तहत सरकार की पहली प्राथमिकता महिलाओं को अतिरिक्त सुरक्षा और सुविधाएं देने का हर संभव प्रयास करना है। इसी के तहत सरकार ने उत्तर प्रदेश में महिला थाने बनाए जाने का निर्णय किया है। 18 जनपद मुख्यालय पर नए महिला थाने खोले जाएंगे। रविवार को अपर मुख्य सचिव अवनीश कुमार अवस्थी ने शासनादेश जारी करते हुए सहारनपुर, मेरठ, अलीगढ़, आगरा और मुरादाबाद मंडल समेत प्रदेश के 18 मंडलों में महिला थाने खोले जाने के निर्देश दिए। जारी शासनादेश में उन्होंने कहा कि महिलाओं को समय से न्याय मिल सके और उनकी समस्याओं का समय से निस्तारण हो सके इसी सोच के साथ 18 नए महिला थानों का निर्माण होना है.
महिलाओं को होगा सीधा लाभ
अभी तक जो महिलाएं अपनी बात कहने के लिए कई किलोमीटर चलकर महिला थाने पहुंचती थी अब उन्हें इन 18 नए महिला थाने बनने के बाद लाभ होगा और महिलाएं अपनी बात और अधिक निडरता के साथ रख सकेंगी।

Home / Saharanpur / अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सौगात, प्रदेश के सभी मंडल में बनेंगे महिला थाने

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो