scriptबंदर से डरकर पैर फिसला, माैत | Monkey attack in saharanpur 50 years worker death | Patrika News
सहारनपुर

बंदर से डरकर पैर फिसला, माैत

यूपी के सहारनपुर की घटना
बंदर से डरकर मकान की छत से नीचे गिरा व्यक्ति
अस्पताल में उपचार के दाैरन ताेड़ दिया दम

सहारनपुरMar 14, 2019 / 10:23 am

shivmani tyagi

saharanpur

monkey attack

सहारनपुर। अभी तक आपने बंदर के हमले आैर बंदराें के आतंक की खबरें सुनी हाेंगी। यूपी के सहारनपुर में एक व्यक्ति की बंदर से डरकर पैर फिसलने के कारण माैत हाे गई। व्यक्ति नहाने के लिए जा रहा था। इसी दाैरन छत पर आए एक बंद ने उन पर हमला बाेल दिया। इस हमले से बचने के लिए जैसे ही व्यक्ति ने मकान की छत से छलांग लगाई ताे वह गंभीर रूप से घायल हाे गया है। आनन-फानन में उन्हे अस्पताल पहुंचाया गया जहां भर्ती हाेने के कुछ ही घंटाें बाद माैत हाे गई। इस घटना के बाद से मृतक के परिवार में काेहराम मचा हुआ है।
सहारनपुर में शाेरूम स्वामी की कार से टप्पेबाजाें ने उड़ाए 37 लाख, देंखे वीडियाे

बिहार के भागलपुर का रहने वाला 50 वर्षीय संताेष मिश्रा जनकपुरी थाना क्षेत्र में स्थित फ्लाेर मिल में काम करता था। बताया जाता है कि दाेपहर के समय संताेष मिश्रा नहाने के लिए जा रहे थे। इसी दाैरान छत पर बंदर आ गए। संताेष ने बंदर काे खदेड़ने की काेशिश की ताे बंदर ने उनकी आेर दांत दिखा दिए। बताया जाता है कि इससे डरकर संताेष ने मकान की छत से छलांग दी। इस घटना में वह बुरी तरह से घायल हाे गए। इस घटना के बाद संताेष काे अस्पताल ले जाया गया लेकिन चाेटें इतनी गंभीर थी कि उनकी माैत हाे गई।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो