scriptदो साल के मासूम की रिपोर्ट भी आई कोरोना पॉजिटिव | Report of two year old innocent also came corona positive | Patrika News
सहारनपुर

दो साल के मासूम की रिपोर्ट भी आई कोरोना पॉजिटिव

यूपी के सहारनपुर में लगातार बढ़ रहे कोरोना के मामलों को देखते हुए अब यहां पाबंदियां बढ़ा दी गई है। शादी समारोह में भी केवल 100 लोगों की बाध्यता कर दी गई है।

सहारनपुरJan 19, 2022 / 11:39 pm

Shivmani Tyagi

corona

corona

सहारनपुर। कोरोनावायरस लगातार अपने पैर पसार रहा है। अब दो साल के मासूम की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आई है। मंगलवार को सहारनपुर में 388 नए रोगी मिले। इनमें एक दो साल का बच्चा भी शामिल है। अन्य रोगियों में जेल, न्यायालय मेडिकल कॉलेज के स्टाफ हैं। अब सहारनपुर में कोरोनावायरस संख्या बढ़कर लगभग 2000 गई है।

सहारनपुर में कोरोनावायरस तेजी से फैलता जा रहा है। प्रशासन की ओर से वायरस को फैलने से रोकने के लिए काफी इंतजाम किए गए हैं लेकिन अभी तक इंतजाम सार्थक साबित नहीं हो रहे। सहारनपुर में बढ़ते रोगियों की संख्या को देखते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी सहारनपुर आने वाले थे। बुधवार को उन्हें कोविड कंट्रोल सेंटर का निरीक्षण करना था लेकिन आचार संहिता की वजह से मुख्यमंत्री का प्रोग्राम रद्द हो गया। अब मुख्यमंत्री सहारनपुर नहीं पहुंच रहे लेकिन उन्होंने यहां वायरस पर काबू पाने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया है।
मंगलवार को जो रिपोर्ट आई है उसमें बेहट से 17, देवबंद में 10, गंगोह में 22, बसेड़ा में 11, मेडिकल कॉलेज के तीन कर्मचारी और न्यायालय व जेल से भी कई लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें एक दो साल का मासूम भी है। इस मासूम को भी घर पर ही आइसोलेट किया गया है। इनके अलावा बैंक से भी कुछ लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। यानी कैश के जरिए भी वायरस फैल रहा है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर संजीव मांगलिक ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा है कि अब सहारनपुर में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या करीब दो हजार हो गई है। लोगों को सलाह दी जा रही है सतर्कता बरते लेकिन अभी भी लोग लापरवाही कर रहे हैं। उन्होंने कहा है कि घर से बाहर निकलते समय मास्क अवश्य लगाएं और बहुत जरूरी कार्य होने पर ही लोग अपने घरों से निकले लेकिन बाजारों में काफी भीड़ है और लोग अभी नहीं मान रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो