scriptदूसरी सरकारें महिला सशक्तिकरण की बात तो करती हैं पर करती कुछ नहीं : सलमान खुर्शीद | Saharanpur salman khurshid Attack bjp women empowerment just talk | Patrika News
सहारनपुर

दूसरी सरकारें महिला सशक्तिकरण की बात तो करती हैं पर करती कुछ नहीं : सलमान खुर्शीद

– प्रियंका गांधी और हम सब बदलाव का प्रयास कर रहे हैं। उसके लिए महिलाओं की भागीदारी आवश्यक है। इसके लिए ही प्रिंयका वाड्रा ने महिलाओं को 40 प्रतिशत भागीदारी देने की बात कही है।

सहारनपुरOct 24, 2021 / 05:16 pm

Sanjay Kumar Srivastava

salman khurshid

salman khurshid

सहारनपुर. Uttar Pradesh Assembly elections 2022 कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद ने कहाकि, दूसरी सरकारें महिला सशक्तिकरण की बात तो करती हैं पर उनके लिए कुछ नहीं करती। 12 हजार किलोमीटर की हमारी प्रतिज्ञा यात्रा में महिलाओं के सशक्तिकरण पर जोर है। हम जो घोषणा पत्र तैयार कर रहे हैं उसमें भी आज के ज्वलंत मुद्दों को रखा गया है।
सरकार आई तो देंगे रोजगार :- पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद ने रविवार को सर्किट हाउस में पत्रकार वार्ता में कहाकि, कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व यूपी की प्रभारी प्रियंका गांधी और हम सब बदलाव का प्रयास कर रहे हैं। उसके लिए महिलाओं की भागीदारी आवश्यक है। इसके लिए ही प्रिंयका वाड्रा ने महिलाओं को 40 प्रतिशत भागीदारी देने की बात कही है। यह भागीदारी सिर्फ राजनीति में ही नहीं हमारी सरकार आने पर रोजगार देने में भी होगी। हम 20 लाख बेरोजगारों को सरकारी रोजगार देंगे ऐसी हमारी प्रतिज्ञा है।
गठबंधन नहीं अकेले लड़ेगी कांग्रेस :- भाजपा को हराने के लिए विपक्षी पार्टियों से गठबंधन के सवाल पर सलमान खर्शीद ने कहा कि कांग्रेस जमीन की परिस्थिति से अवगत है, अभी तक जितने भी गठबंधन हुए उनके अनुभव कुछ अच्छे नहीं रहे। इसलिए कांग्रेस खुद जाकर तैयार हो रही है ताकि 20-30 साल का जो लंबा गैप आ गया था उसे भरा जा सकें।
हर प्रांत की परिस्थिति अलग-अलग :- पश्चिम बंगाल परिणाम पर पूछे गए सवाल पर सलमान खर्शीद ने कहाकि, हर प्रांत की परिस्थिति अलग-अलग होती है। हम यूपी के कोने-कोने में जा रहे हैं। यदि विपक्षी पार्टियों को गठबंधन करना है तो वह 2024 के लिए बात करें तो ज्यादा अच्छा होगा।

Home / Saharanpur / दूसरी सरकारें महिला सशक्तिकरण की बात तो करती हैं पर करती कुछ नहीं : सलमान खुर्शीद

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो