scriptशनिवार आज चंद्रमा बदल रहा है अपना स्थान, इन राशियाें पर पड़ रहा है असर, जानिए अपना भाग्य | Today Rashifal 12 january Dainik Rashifal Daily Horoscope 2019 | Patrika News
सहारनपुर

शनिवार आज चंद्रमा बदल रहा है अपना स्थान, इन राशियाें पर पड़ रहा है असर, जानिए अपना भाग्य

12 जनवरी आज चंद्रमा कुंभ राशि से निकलकर अंतिम राशि में मीन में प्रवेश कर रहा है इसका असर कुंभ आैर मीन राशि समेत सभी राशियाें पर पड़ेगा।

सहारनपुरJan 12, 2019 / 10:08 am

shivmani tyagi

आज का राशिफल मेष राशि | aaj ka Rashifal mesh Rashi मेष राशि (Mesh Rashi)
मेष राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा है। आज आपके आसपास माहौल बेहतर रहने वाला है। जीवन साथी से भरपूर प्रेम आज आपकाे मिलने वाला है। आज जरूरी कार्यों को निपटाने का समय है। अगर आप व्यापारी हैं कारोबारी हैं तो आज का दिन आपके लिए लाभ वाला है। अगर आप कलाकार हैं तो आज अच्छा मौका आपको मिलेगा, अपने आप को प्रस्तुत करने का। अगर आप पढ़ाई करते हैं तो आजा अध्ययन का उचित समय है। आज शाम को घर पर किसी मित्र का आगमन होगा, जिससे माहौल बेहतर हो जाएगा।
आज का राशिफल वृषभ राशि | Aaj ka Rashifal Vrishabha Rashi
वृषभ राशि (Vrish Rashi)
वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन उठापटक वाला रहेगा। आज खर्चे आपकी राशि में अधिक दिखाई दे रहे हैं, लेकिन लाभ के नए अवसर आपके लिए भी आज खुलेंगे। परिवार के साथ आज रिश्ते बेहतर होंगे। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग आज आपको मिलने वाला है। आज उससे प्राप्त थोड़ा काबू रखना चाहिए और अपने कार्य समय से आज आप को निपटाने चाहिए आज लोगों से मिलने का समय है। परिवार को समय दे बच्चों से बातें करें अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें और खाने-पीने की वस्तुओं में भी सावधानी बरतें।
आज का राशिफल मिथुन राशि | Aaj ka Rashifal Mithun Rashi
मिथुन राशि (Mithun Rashi)
मिथुन राशि वालों के लिए दिन सामान्य से बेहतर है। आज कार्यों को समय से पूरा करें। आलस आज आप को घेरने की कोशिश कर सकता है। आज आपकी राशि में कर्म प्रधान है। आज विदेश यात्रा के योग व्यक्ति राशि में दिखाई दे रहे हैं। अगर आप पढ़ाई करते हैं तो आज का दिन आपके लिए अच्छा है, उत्तम है। नौकरीपेशा लोगों को आज नए कार्य मिल सकते हैं आज गाय को अपने हाथों से गुड़ खिलाना या मीठा खिलाना आपके लिए शुभ है।

आज का राशिफल कर्क राशि | Aaj ka Rashifal kark Rashi
कर्क राशि (Kark Rashi)
कर्क राशि वालों के लिए दिन उठापटक वाला रहेगा। दिन भर उतार-चढ़ाव चलते रहेंगे, लेकिन कोई महत्वपूर्ण घटना आज आपके साथ नहीं घटने वाली है। आज का दिन सामान्य है, ऑफिस में आपको अधिक कार्य आज करने से पड़ सकते हैं। दैनिक कार्यों के लिए सामान्य से अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। आर्थिक उतार-चढ़ाव भी आज आपकी राशि में दिखाई देते हैं लेकिन आज हर परिस्थितियों से आप निपट लेंगे। अगर आप विवाहित हैं तो आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। आज परिवार को समय दें बच्चों से बातें करें। जीवनसाथी से मन की बातें करें ऐसा करने से रिश्ते मजबूत आएगी।

आज का राशिफल सिंह राशि | Aaj ka Rashifal Singh Rashi
सिंह राशि (Singh Rashi)
सिंह राशि वालों के लिए दिन अच्छा है। दिन की शुरुआत अच्छी होगी लेकिन दोपहर बाद कुछ परेशानियां उठानी पड़ सकती हैं। यह परेशानियां क्षणिक होंगी। छोटे छोटे कार्यों के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। आज छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा आपको आ सकता है, लेकिन गुस्से से आज आपको बचना चाहिए। आज किसी नए कार्य की शुरुआत अगर आप करना चाहते हैं तो दिन उत्तम है। मित्रों के साथ अच्छा समय आज आपका बीतने वाला है लेकिन बातचीत करते समय सावधानी की आवश्यकता है। आज कुछ ऐसे शब्द आपके मुंह से निकल सकते हैं जिन से दोस्ती में दरार पड़ सकती है।
आज का राशिफल कन्या राशि | Aaj ka Rashifal kanya Rashi
कन्या राशि (Kanya Rashi)
आज कन्या राशि वालों के लिए दिन बहुत अच्छा है। 12 जनवरी का दिन अच्छे योग कन्या राशि वालों के लिए लेकर आया है। आज धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होने का मौका आपको मिलेगा। मन आपका आज शांत रहेगा। अगर आप पढ़ाई करते हैं तो आज आपके लिए आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे। आज कोई जूनियर भी आपसे प्रभावित हो सकता है। आज किसी से भी घृणा आपको नहीं करनी चाहिए। आज भगवान शनि के मंदिर में दीप दान करना आपके लिए शुभ है।
आज का राशिफल तुला राशि | Aaj ka Rashifal tula Rashi
तुला राशि (Tula Rashi)
तुला राशि वालों के लिए दिन सामान्य है। दिन की शुरुआत अच्छी रहेगी लेकिन नौकरी पेशा लोगों के लिए दोपहर के समय कुछ परेशानियां खड़ी हो सकती हैं। कुछ नई जिम्मेदारी आपको सौंपी जा सकती हैं लेकिन अच्छी बात यह है कि आज सहयोगियों का भरपूर सहयोग आपको मिलने वाला है। आज का दिन आपके लिए उत्तम है। आज आलस को छोड़कर अपने कार्यों पर ध्यान दें। आज अपनी गोपनीय बाद किसी को भी बताना आपके लिए उचित नहीं है। आज वाणी में मधुरता और व्यवहार में सरलता बनाए रखिए आपके सभी कार्य पूर्ण होंगे।
आज का राशिफल वृश्चिक राशि | Aaj ka Rashifal Vrishchik Rashi
वृश्चिक राशि (Vrishchik Rashi)
वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा है। आज चंद्र राशिफल के मुताबिक वृश्चिक राशि वालों के भाग्य में कुछ बदलाव हो सकते हैं लेकिन आज कैरियर बनाने का समय है। आज कुछ ऐसे लोगों से आपकी मुलाकात होगी जो भविष्य में आप के काम आने वाले हैं। आज भविष्य की प्लानिंग भी आप कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन आज अच्छा रहने वाला है। जीवन साथी से भरपूर को मिलने वाला है। आज वाहन चलाते समय थोड़ा सावधान रहने की आवश्यकता है।
आज का राशिफल धनु राशि | Aaj ka Rashifal Dhanu Rashi
धनु राशि (Dhanu Rashi)
धनु राशि वालों के लिए चंद्रमा का स्थान परिवर्तन आज अच्छे योग लेकर आया है। आज धनु राशि वाले आत्मविश्वास से भरे रहेंगे आज जो कार्य आपके पुराने पड़े हुए हैं, उनको पूरा करने का समय है। आज नए कार्य शुरू करने से अच्छा है कि पुराने रुके हुए कार्यों को निपटाया जाए। आज मित्रों का सहयोग आपको मिलने वाला है। आज आपका व्यवहार दूसरों को प्रभावित करेगा और लोग आपसे खुश होंगे। आज आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होने वाली है। आज किसी को भी पैसा उधार देने से बचें आज दिया गया उधार पैसा लंबे समय तक वापस आने के योग नहीं दिख रहे हैं।

आज का राशिफल मकर राशि | Aaj ka Rashifal Makar Rashi
मकर राशि (Makar Rashi)
मकर राशि वालों के लिए दिन सामान्य रहेगा लेकिन आज आपके व्यवहार में जल्दबाजी दिखाई देगी। ध्यान रहे आज जल्दबाजी में कोई भी निर्णय करना आपके लिए उचित नहीं है। आज किसी धार्मिक स्थान पर जाने के योग आपकी राशि में दिखाई दे रहे हैं। यात्रा के योग भी आपकी राशि में दिखाई देते हैं लेकिन वाहन चलाते समय सावधान रहने की आवश्यकता है। आज सड़क पार करते समय आपको थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता है आज दूसरों की गलती का खामियाजा उठाना पड़ सकता है। आज मित्रों को समय दीजिए परिवार को समय दीजिए बच्चों से बातें कीजिए। ऐसा करने से आपका मन खुश रहेगा।
आज का राशिफल कुंभ राशि | Aaj ka Rashifal kumbh rashi
कुंभ राशि (Kumbh Rashi)
कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य से कम बेहतर है आज कुंभ राशि वालों को थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता है। अपने स्वास्थ्य के प्रति भी उन्हें सचेत रहना चाहिए। आज मौसम का असर कुंभ राशि वालों की राशि पर पड़ सकता है। आज अच्छी बात यह है कि अचल संपत्ति से लाभ के योग कुंभ राशि वालों की राशि में दिखाई देते हैं। आज जो मेहनत आप करेंगे उसका परिणाम आपको मिलने वाला है। इसलिए आज अपने कार्यों पर ध्यान दें करियर के लिए भी आज का दिन अच्छा है। अॉफिस का माहौल बेहतर रहने वाला है। आज ब्राह्मण को अपने हाथ से दान करना आपके लिए शुभ है।
आज का राशिफल मीन राशि | Aaj ka Rashifal Meen Rashi
मीन राशि (Meen Rashi)
मीन राशि वालों के लिए दिन सामान्य से बेहतर है। आज चंद्रमा मीन राशि वालों की राशि में प्रवेश कर रहा है। इससे मीन राशि वालों के लिए अच्छे योगा बन रहे हैं। आज किसी बड़े प्रोग्राम में जाने का मौका मीन राशि वालों को मिलेगा, जहां आप खुद को बेहतर ढंग प्रस्तुत कर सकते हैं। प्रेम संबंधों में भी सफलता को मिल सकती है। प्रिय से आज प्रस्ताव आपको मिल सकते हैं। आज आर्थिक लाभ के योग की आज की राशि में दिखाई दे रहे हैं। आज ऑफिस में आपके कार्यों को सराहा जाएगा और सीनियर भी आपके कार्य से खुश होंगे। आज रिश्ते आपके लिए आ सकते हैं। अगर आपकी शादी अभी तक नहीं हुई है तो आज अच्छा रिश्ता को मिल सकता है।

Home / Saharanpur / शनिवार आज चंद्रमा बदल रहा है अपना स्थान, इन राशियाें पर पड़ रहा है असर, जानिए अपना भाग्य

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो