scriptUP Election 2022 एक ही दिन में 21 नामांकन | UP Election 2022 21 nominations in a single day | Patrika News
सहारनपुर

UP Election 2022 एक ही दिन में 21 नामांकन

UP Election 2022 यूपी में चुनाव 2022 की तैयारी चल रही है। सहारनपुर जिला चुनाव को देखते हुए सुर्खियों में है। यहां सभी सातों विधान सभा सीटों पर इस बार सभी दलों के बीच कांटे की टक्कर है।

सहारनपुरJan 25, 2022 / 11:32 pm

Shivmani Tyagi

election.jpg

नामांकन करने आए प्रत्याशी

सहारनपुर। UP Election 2022 मंगलवार को सहारनपुर में भाजपा, सपा, बसपा और एआईएमआईएम पार्टियों समेत कुल 21 लोगों ने नामांकन किया। इनमें मुख्य रूप से नकुड़ विधान सभा सीट से डॉक्टर धर्म सिंह सैनी, साहिल खान और सहारनपुर देहात विधान सभा से समाज वादी पार्टी के आशु मलिक व भाजपा के जगपाल सिंह ने नामांकन किया। इस दौरान सभी प्रत्याशियों ने अपनी-अपनी पार्टी की जीत के दावे किए और एक दूसरे पर शाब्दिक प्रहार भी किए।

जिला निर्वाचन अधिकारी अखिलेश सिंह के अनुसार मंगलवार को कुल 21 अभ्यर्थियों ने नांकन किया। बेहट विधानसभा सीट से इण्डियन नेशनल कांग्रेस दल से संभावित प्रत्याशी पूनम काम्बोज और सचिन काम्बोज ने नांकन किया। इसी तरह से नकुड विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी डॉक्टर धर्म सिंह सैनी, बहुजन समाज पार्टी के साहिल खान ने नामांकन किया। इसी तरह से आजाद समाज पार्टी के संभावित प्रत्याशी सोनू कुमार ने नामांकन किया। इसी तरह से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के संभावित प्रत्याशी रणधीर सिंह ने नामांकन किया। लोकदल पार्टी से नाहिद लतीफ ने नामांकन किया। सहारनपुर नगर विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी राजीव गुम्बर ने नामांकन किया। लोक दल प्रत्याशी सलाउद्दीन राजा ने भी नामांकन किया। इसी तरह से इंडियन नेशनल कांग्रेस की प्रत्याशी सुखविन्द्र कौर ने भी नगर विधान सभा सीट से नामांकन दाखिल किया। सतेन्द्र कुमार ने निर्दलीय नामांकन किया। इसी तरह से बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी अजब सिंह ने भी सहारनपुर देहात विधान सभा सीट से नामांकन किया। आम आदमी पार्टी के संभावित प्रत्याशी योगेश दहिया ने भी नामांकन किया। सहारनपुर देहात विधान सभा से भारतीय जनता पार्टी जगपाल सिंह ने तीन नामांकन दाखिल किए। समाजवादी पार्टी से आशु मलिक ने एक, आल इण्डिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुसलमीन के मगरूब हसन ने नामांकन किया। इसी तरह से देवबन्द विधानसभा सीट से संयुक्त विकास पार्टी दल के नौशाद ने नामांकन किया। इण्डियन नेशनल कांग्रेस के संभावित प्रत्याशी राहत खलील ने भी नामांकन किया। इसी तरह से रामपुर मनिहारान विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी देवेन्द्र कुमार निम व राष्ट्रीय लोकदल के विवेक कान्त ने भी नामांकन किया। इसी तरह से बहुजन मुक्ति पार्टी के प्रत्याशी डीपी सिंह ने भी नामांकन किया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो