scriptकेंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का सहारनपुर-मुजफ्फरनगर में जनसंपर्क आज, टटोलेंगे वेस्ट यूपी की नब्ज | UP Election 2022 Amit Shah Campaign in Saharanpur and Muzaffarnagar | Patrika News
सहारनपुर

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का सहारनपुर-मुजफ्फरनगर में जनसंपर्क आज, टटोलेंगे वेस्ट यूपी की नब्ज

केंद्रीय गृह मंत्री वेस्ट यूपी की चुनावी नब्ज टटोलने के लिए निकले हैं। शनिवार काे पहले वह मुजफ्फरनगर पहुंचेंगे और यहां जनसंपर्क के बाद देवबंद वह सहारनपुर में भाजपा के लिए वोट मांगेगे।

सहारनपुरJan 29, 2022 / 10:57 am

Shivmani Tyagi

निषाद समाज से लखनऊ में अमित शाह ने किया बड़ा वादा, जानकर रह जाएंगे हैरान

निषाद समाज से लखनऊ में अमित शाह ने किया बड़ा वादा, जानकर रह जाएंगे हैरान

सहारनपुर. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज वेस्ट यूपी के जिलों में डोर टू डोर कैंपेन करेंगे। इस दौरान वह मुजफ्फरनगर और सहारनपुर के मतदाताओं से बात करेंगे और उनसे भाजपा के लिए वोट मांगेंगे। सहारनपुर में अमित शाह भाजपा पदाधिकारियों के साथ एक बैठक भी करेंगे। इस बैठक में वह अब तक के चुनाव कार्यों का फीडबैक लेंगे और यूपी की सियासत में क्या चल रहा है यह नब्ज टटोलने की भी कोशिश करेंगे।
विधानसभा 2022 के लिए सभी दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। भाजपा भी पूरी ताकत के साथ चुनाव मैदान में उतरी है। इसी योजना के तहत अमित शाह का रुख अब वेस्ट यूपी के जिलों की तरफ है। शनिवार को वह मुजफ्फरनगर और सहारनपुर में मतदाताओं से बात करेंगे। विशेष हेलीकॉप्टर से अमित शाह पुलिस लाइन मुजफ्फरनगर पहुंचेंगे और यहां से वह अलग-अलग स्थानों पर पहले से तय कार्यक्रम में पहुंचकर भाजपा के लिए मतदाताओं से वोट की मांग करेंगे।
मुजफ्फरनगर से सड़क के रास्ते होते हुए दोपहर करीब 2:30 बजे अमित शाह देवबंद पहुंचेंगे और देवबंद में भी उनका डोर टू डोर जनसंपर्क कार्यक्रम होगा। यहां देवबंद विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी कुमार बृजेश सिंह के लिए अमित शाह वोट मांगेंगे इसके बाद दिल्ली रोड स्थित एक फार्म में उनकी भाजपा पदाधिकारियों के साथ बैठक होगी। इस बैठक में करीब एक घंटा तक मंथन चलेगा और यहां पर अमित शाह वेस्ट यूपी के चुनावी मिजाज की नब्ज टटोलने की कोशिश करते हुए पदाधिकारियों से फीडबैक लेंगे। माना जा रहा है कि इस दौरान अमित शाह यह जानने की कोशिश करेंगे कि आखिर वेस्ट यूपी की जो सियासत है उसमें क्या चल रहा है।
इसके बाद केंद्रीय गृह मंत्री सहारनपुर के न्यू शारदा नगर में पहुंचेंगे और यहां पर वह भाजपा के सहारनपुर नगर विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी राजीव गुंबर के लिए वोट मांगेंगे। अमित शाह के प्रोग्राम को लेकर सहारनपुर में सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं। डीआईजी प्रीतिंदर सिंह ने स्वयं दोनों जिलों में अमित शाह के कार्यक्रम को लेकर की गई सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया है। सहारनपुर महानगर के जिस मोहल्ले में केंद्रीय मंत्री पहुंचेंगे वह मोहल्ला दलित बाहुल्य क्षेत्र में गिना जाता है और यहां पर अमित शाह के प्रोग्राम को लेकर तैयारियां की जा रही हैं।

Home / Saharanpur / केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का सहारनपुर-मुजफ्फरनगर में जनसंपर्क आज, टटोलेंगे वेस्ट यूपी की नब्ज

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो