scriptSambha News: संभल में 164 जोड़ों ने थामा हाथ, मंत्रो के साथ लिए फेरे, राज्यमंत्री बोलीं- लड़की को न समझें बोझ | 164 couples held hands in Sambhal | Patrika News
सम्भल

Sambha News: संभल में 164 जोड़ों ने थामा हाथ, मंत्रो के साथ लिए फेरे, राज्यमंत्री बोलीं- लड़की को न समझें बोझ

Sambha News: यूपी के संभल (Sambha) जिले में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत 154 हिंदू और 10 मुस्लिम जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ। कार्यक्रम में शिक्षा राज्यमंत्री एवं जिला पंचायत अध्यक्ष मौजूद रहीं।

सम्भलMar 07, 2024 / 06:39 pm

Mohd Danish

164-couples-held-hands-in-sambhal.jpg
Sambha News Today: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना (Chief Minister Mass Marriage Scheme) में 164 जोड़ों ने एक-दूसरे का हाथ जिंदगी भर के लिए थाम लिया। जिनमें 10 जोड़ों का निकाह संपन्न हुआ। जिला प्रशासन की ओर से बुधवार को कलक्ट्रेट के निकट मैदान पर सामूहिक विवाह कार्यक्रम किया गया। शुभारंभ राज्यमंत्री गुलाबदेवी व पालिकाध्यक्ष राजेश शंकर राजू ने किया।
सात जन्म साथ निभाने का किया वादा
बुधवार को एक ही मंडप में जहां पुरोहित ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विवाह संपन्न कराया तो, वहीं दूसरी ओर मौलाना ने निकाह पढ़वाया। आचार्य की देखरेख में हवनकुंड के सामने मंत्रोच्चारण के साथ विवाह संपन्न कराया गया। वहीं काजी ने 10 मुस्लिम जोड़ों का निकाह संपन्न कराया। प्रशासन व परिवार की मौजूदगी में नव युगलों ने सात फेरे लिए और सात जन्म साथ निभाने का वादा किया।
यह भी पढ़ें

महाशिवरात्रि कल, शिवजी की पूजा के लिए मिलेगा बस इतना समय, जानें शुभ मुहूर्त

सरकार बेटियों की शिक्षा पर गरीबों को दे रही मदद
राज्यमंत्री गुलाबदेवी ने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना (Chief Minister Mass Marriage Scheme) के जरिए सरकार ने गरीब लोगों को बड़ी राहत पहुंचाने का काम किया है। सरकार बेटियों की शिक्षा पर गरीबों को मदद दे रही है। नि:शुल्क शिक्षा उपलब्ध कराई जा रही है। विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. अनामिका यादव व पालिकाध्यक्ष राजेश शंकर राजू ने भी विचार रखे। इसके बाद सभी अतिथियों समेत मुख्य विकास अधिकारी भरत कुमार मिश्र, जिला पंचायत राज अधिकारी उपेंद्र कुमार पांडेय आदि ने विवाहित युगलों पर पुष्प वर्षा कर आशीर्वाद दिया।

Home / Sambhal / Sambha News: संभल में 164 जोड़ों ने थामा हाथ, मंत्रो के साथ लिए फेरे, राज्यमंत्री बोलीं- लड़की को न समझें बोझ

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो