पुलिस के मुताबिक संभल जिले के एक गांव के युवक ने पति की गैरमौजूदगी में एक महिला से दुष्कर्म किया। इस मामले में आरोपी ने बेहद गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़ित महिला के प्रार्थनापत्र में अनुसार वह दुष्कर्म से प्रेग्नेंट हो गई। महिला का गर्भपात कराने के लिए वह उसे लेकर डॉक्टर के पास जा रहा था। इसी बीच रास्ते में महिला और उसके परिवार वालों ने उसे पकड़ लिया। इसके बाद उसे एक गांव के एक मकान में बंद करके धमकाया और महिला से चप्पलों से पिटवाया। इसके बाद आरोपी को कटोरी में भरकर पेशाब पिलाई गई। इतना ही नहीं, आरोपी से रेप के बदले दो लाख रुपए मांगे और पूरा घटनाक्रम का जबरन वीडिओ भी बनाया गया।
वहीं, सीओ आलोक सिद्धू के मुताबिक 8 दिसंबर को एक महिला ने दुष्कर्म की तहरीर दी थी, जिस पर मुकदमा पंजीकृत करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। लेकिन रेप आरोपी के साथ हुए हैवानियत पर पुलिस कुछ भी नहीं बोल रही है।