संभल। नागरिकता संशोधन कानून (CAA) और एनआरसी (NRC) को लेकर देश में बवाल मचा हुआ है। दिल्ली (Delhi) के शाहीन बाग (Shaheen Bagh) समेत देश के कई हिस्सों में जहां इसको लेकर विरोध प्रदर्शन चल रहा है, वहीं कई हिस्सों में इस के समर्थन में भी लोग सड़कों पर उतर रहे हैं। संभल (Sambhal) के एक परिवार ने इसके समर्थन का अनोखा तरीका निकाला है।
शादी के कार्ड में लिखा संदेश संभल के एक परिवार ने शादी के कार्ड में लिखा, हम सीएए और एनआरसी का समर्थन करते हैं। पूरे शहर में शादी के इस कार्ड की चर्चा हो रही है। दरअसल, रोडवेज में काम करने वाले अशोक मिश्रा संभल के चंदौसी में गुरु तेग बहादुर कॉलोनी में रहते हैं। उनके बेटे का नाम मोहित है। मोहित की सोनम पाठक से 3 फरवरी को बांटते समय भी अशोक मिश्रा लोगों को इसके बारे में जानकारी दे रहे हैं। उनका कहना है कि लोग गलत तरीके से सीएए और एनआरसी का विरोध कर रहे हैं। उनका यह तरीका गलत है। इसके बाद उनके मन में समर्थन का संदेश देने का विचार किया। इसके लिए उन्होंने शादी के कार्ड को माध्यम बनाया।
लोगों को कर रहे जागरूक मोहित ने मीडिया से बातचीत में कहा कि उन्हें लगा था कि वे इस कार्ड के जरिए लोगों का े जागरूक कर सकते हैं। अब यह चर्चा का विषय बन गया है। इसको लेकर उनको पॉजीटिव रिस्पांस मिल रहा है। लोग उनकी इस पहल की सराहना कर रहे हैं। अशोक मिश्रा के बेटे आदित्य ने कहा कि लोगों को सीएए और एनआरसी के बारे में गलत जानकारी है। इस वजह से उनके परिवार ने लोगों को जागरूक करने का निर्णय लिया है। वे कार्ड देते समय भी रिश्तेदारों और मित्रों को इसके बारे में जागरूक भी कर रहे हैं। इसके अलावा शादी समारोह में सीएए व एनआरसी के समर्थन में पोस्टर और बैनर लगाने की भी उनकी योजना है।
Home / Sambhal / Sambhal: दूल्हे ने CAA और NRC के समर्थन का निकाला नायाब तरीका