scriptडीजे पर डांस करते वक्त युवक को लगा करंट, हादसे से खुशियां बदल गई मातम में | Young man got electrocuted while dancing on DJ in Sambhal | Patrika News
सम्भल

डीजे पर डांस करते वक्त युवक को लगा करंट, हादसे से खुशियां बदल गई मातम में

Sambhal News: संभल जिले के गुन्नौर के एक गांव में डीजे पर डांस के दौरान करंट लगने से युवक की मौत हो गई। हादसे से समारोह में मातम छा गया।

सम्भलDec 01, 2023 / 02:37 pm

Mohd Danish

Young man got electrocuted while dancing on DJ in Sambhal
Sambhal News Today: गुन्नौर में भतीजे के नामकरण समारोह के बाद डीजे पर चाचा दलवीर डांस कर रहा था। इस बीच उसे करंट लग गया। आसपास के लोग उसे निजी अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
दिन में दावत का कार्यक्रम होने के बाद रात को डीजे बजाया जा रहा था। सभी इसमें डांस कर रहे थे। रात करीब 11.30 बजे डीजे के तार से दलवीर को करंट लग गया। डीजे की आवाज में किसी को पता नहीं चला। कुछ देर बाद परिवार के लोगों ने उसे पड़े देखा तो होश उड़ गए। करंट लगने के कारण उसकी मौत हो गई।
यह भी पढ़ें

हत्यारोपी ने फंदा लगाकर दी जान, दो दिन पहले दोस्त का किया था मर्डर, पुलिस में मच गया हड़कंप

परिजन उसे निजी चिकित्सक के पास लेकर पहुंचे तो उन्होंने उसे मृत घोषित कर दिया। वह भाइयों में सबसे छोटा और अविवाहित था। उसके पिता भूरे गांव में ही खेती करते हैं। युवक की मौत से परिजनों का रोकर बुरा हाल है। शुक्रवार को परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया।

Hindi News/ Sambhal / डीजे पर डांस करते वक्त युवक को लगा करंट, हादसे से खुशियां बदल गई मातम में

ट्रेंडिंग वीडियो