scriptदशहरा मिलन कार्यक्रम संगठित होने का बड़ा मंच | All India Brahmin Mahasabha Women's Cell Unit | Patrika News
सतना

दशहरा मिलन कार्यक्रम संगठित होने का बड़ा मंच

अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा महिला प्रकोष्ठ इकाई

सतनाOct 20, 2019 / 09:40 pm

Jyoti Gupta

All India Brahmin Mahasabha Women's Cell Unit

All India Brahmin Mahasabha Women’s Cell Unit

सतना. दशहरा मिलन कार्यक्रम संगठित होने का एक बड़ा मंच है। हम सबको इस पर्व के दिन नए कार्य सोचना चाहिए। संगठन को मजबूत करने के लिए आगे आना चाहिए। कुछ एेसी ही पंक्तियों के साथ अध्यक्ष रीता त्रिपाठी ने दशहरा मिलन समारोह और सम्मान समारोह को गति प्रदान किया। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा महिला प्रकोष्ठ इकाई की ओर से आयोजित इस उत्सव में समाज की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रदेश मंत्री कैप्टन राज द्विवेदी ने कहा कि ब्राह्मणों को गायत्री मंत्र की पूजा करनी चाहिए। परिवार के बच्चों के साथ समाज के बच्चों को भी संस्कारित करने का प्रयास करना चाहिए। महापौर ममता पांडेय ने कहा कि नारी को अपना स्थान खुद ही बनाना होगा। इस दौरान समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाले और एमबीबीएस में प्रथम स्थान लाने वाली रितिका त्रिपाठी और मेधावी छात्रा नीतू पांडे को सम्मानित किया। पूर्व विधायक शंकरलाल तिवारी, राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित मोहनलाल तिवारी, पंडित दीपक त्रिपाठी, डीके शर्मा, डीपी मिश्रा, लवकेश त्रिपाठी, प्रमोद शुक्ला, लव कुश पाठक, गंगा प्रसाद द्विवेदी ने भी समाज के विस्तार के लिए सुझाव दिया। मंच संचालन आशीष बाजपेई ने किया।

Home / Satna / दशहरा मिलन कार्यक्रम संगठित होने का बड़ा मंच

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो