scriptसतना मंडी में बिकेगा किसानों की धान, शाम को मिलेगा नकद भुगतान | Farmers' paddy will be sold in Satna Mandi | Patrika News
सतना

सतना मंडी में बिकेगा किसानों की धान, शाम को मिलेगा नकद भुगतान

अच्छी खबर: कृषि उपज मंडी में धान खरीदी 9 से, व्यापारी बोलेंगे डाक

सतनाDec 06, 2019 / 01:19 am

Sukhendra Mishra

Farmers' paddy will be sold in Satna Mandi

Farmers’ paddy will be sold in Satna Mandi

सतना. एेसे किसान जिन्होंने धान बिक्री के लिए पंजीयन नहीं कराया या फिर खरीदी केंद्र दूर होने के कारण वे समर्थन मूल्य पर धान की बिक्री नहीं कर रहे हैं, उनको अब अपनी उपज बिचौलियों को कम दाम पर बेचने की जरूरत नहीं है। विंध्य की सबसे बड़ी सतना कृषि उपज मंडी में दूसरे अनाजों की तरह अब धान की खरीदी भी होगी। धान मिलर व व्यापारी मंडी चबूतरों तक पहुंच कर धान की डाक बोलेंगे। इससे किसानों को मंडी में उनकी उपज का उचित दाम मिल सकेगा।
मंडी में धान बेचने वाले किसानों को मंडी समिति उसी दिन एक लाख रुपए तक का नकद भुगतान कराएगी। सतना मंडी में धान की खरीदी ९ दिसंबर से प्रारंभ हो रही है। मंडी समिति ने जिले के सभी किसानों से मंडी में धान लाने की अपील की है।
पीने के लिए आरओ का पानी, 5 रुपए में भोजन
मंडी की बिगड़ी व्यवस्थाओं को सुधारने के साथ ही मंडी की आय बढ़ाने के लिए सचिव राजेश गोयल ने अनाज लेकर आने वाले किसानों को सभी सुविधाएं देने के निर्देश दिए हैं। मंडी परिसर में धान लेकर आने वाले किसानों को चबूतरों पर आरो का शुद्ध पानी और खाने के लिए 5 रुपए में भरपेट भोजन भी दिया जाएगा। मंडी परिसर में किसानों के रुकने के लिए सर्व-सुविधायुक्त विश्रामगृह व अनाज रखने के लिए सुरक्षित गोदाम की व्यवस्था भी कराई जा रही है।
मिल में धान खरीदा तो कर्रवाई
गांव से किसानों का धान कम दाम पर खरीद कर सीधे मिल में खपकर मंडी को राजस्व की चपत लगाने वाले बिचौलियों की अब खैर नहीं। सीधे मिल में धान बेचने वाले छाटे व्यापारियों पर लगाम कसने मंडी समिति ने शहर के मुख्य मार्गों पर नाका लगा दिया है। धान की अवैध खरीदी करने वाले मिलरों के गोदाम में धान का स्टाक जांचने टीम गठित की गई है। जिले में कहीं भी धान का अवैध परिवहन व भंडारण मिला तो मिलर व व्यापरी पर मंडी शुल्क का पांच गुना जुर्माना वसूला जाएगा।

Home / Satna / सतना मंडी में बिकेगा किसानों की धान, शाम को मिलेगा नकद भुगतान

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो