scriptवैक्सीन लगते ही बेहोश हुए आधा दर्जन बच्चे, स्वास्थ केंद्र में हड़कंप, कलेक्टर और CMHO पहुंचे अस्पताल | half dozen children fainted as corona vaccine administered stir health | Patrika News
सतना

वैक्सीन लगते ही बेहोश हुए आधा दर्जन बच्चे, स्वास्थ केंद्र में हड़कंप, कलेक्टर और CMHO पहुंचे अस्पताल

-12 से 14 साल के बच्चों का वैक्सीनेशन-वैक्सिनेशन के बाद बच्चों की हालत बिगड़ी-4 स्कूली छात्राएं बेहोश, 2 को लगी ड्रिप-कलेक्टर और CMHO पहुंचे सिविल अस्पताल

सतनाMar 24, 2022 / 08:44 pm

Faiz

News

वैक्सीन लगते ही बेहोश हुए आधा दर्जन बच्चे, स्वास्थ केंद्र में हड़कंप, कलेक्टर और CMHO पहुंचे अस्पताल

सतना. मध्य प्रदेश में इन दिनों 12 से 14 वर्ष के बच्चों को कोरोना वैक्सीन लगाने का अभियान चल रहा है। इसी कड़ी में सतना जिले के अमदरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में गुरुवार को कोविड-19 वैक्सीन टीकाकरण के बाद आधा दर्जन बच्चे बेहोश होने से हड़कंप मच गया। बच्चों को बेहोशी की हालत में ही आनन-फानन में मैहर सिविल अस्पताल रेफर किया गया। घटना की जानकारी लगते ही कलेक्टर अनुराग वर्मा और सीएमएचओ डॉ. अशोक अवधिया भी तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचे। यहां जांच के बाद सीएमएचओ ने बताया कि, इलाज के बाद सभी बच्चों के स्वास्थ्य सुधार हो रहा है।


आपको बता दें कि, अमदरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 12 से 14 वर्ष के बच्चों के लिए टीकाकरण कैंप लगाया गया है। यहां पर अमदरा से पांच किमी दूर शासकीय माध्यमिक शाला खेरवासानी के बच्चों को भी टीका लगाने के लिए लाया गया। टीका लगने के बाद शासकीय माध्यमिक शाला खेरवासानी के आधा दर्जन से ज्यादा बच्चे जिनमें 13 वर्षीय वैष्णवी कुशवाह पिता बलराम कुशवाह, 14 वर्षीय प्रवीण कुशवाह पिता बलराम कुशवाह, 14 वर्षीय रुकमणी पाल पिता मोहल पाल, 14 वर्षीय आकांक्षा कुशवाह पिता गोविंद कुशवाह, 13 वर्षीय सीता रजक पिता रघुनाथ प्रसाद रजक और 14 वर्षीय सुदीप्ती कुशवाह पिता सुरेंद्र कुशवाह की हालत बिगड़ने लगी।

 

यह भी पढ़ें- बैंक में निकला विशाल सांप, लोगों में हड़कंप, देखें जहरीले सांप का Live Rescue


वैक्सिनेशन के बाद बच्चों की हालत बिगड़ी

https://www.dailymotion.com/embed/video/x89c6av

प्राप्त जानकारी के अनुसार, छात्राओं तो कोरोना वैक्सीन लगते ही घबराहट हुई साथ ही चक्कर आने लगे। देखते ही देखते आधा दर्जन बच्चे बेहोश हो गए। बच्चों के बेहोश होते ही सामुदायिक स्वास्थ केंद्र में हड़कंप मच गया। आनन फानन में बेहोश हुए बच्चों के परिजन को सूचित किया गया। बताया जा रहा है कि, इस दौरान कुछ परिजन ने हंगामा भी किया।इस दौरान तबियत में सुधार नहीं होने पर सभी बच्चों को मैहर सिविल अस्पताल रेफर किया गया।

सूचना मिलने पर कलेक्टर अनुराग वर्मा, सीएमएचओ डॉ. अशोक अवधिया समेत स्वास्थ विभाग के कई अधिकारी मैहर सिविल अस्पताल पहुंचे। इस दौरान कलेक्टर अनुराग वर्मा ने बच्चों की स्थिति के बारे में जानकारी ली, साथ ही उन्हें बेहतर इलाज दिए जाने के निर्देश बच्चों के इलाज में जुटे चिकित्सकीय टीम को दिए। वहीं, सीएमएचओ डॉ. अशोक कुमार अवधिया ने बताया कि, इलाज के बाद बच्चों की हालत में पहले से काफी सुधार है। किसी भी बच्चे की हालत अब गंभीर नहीं है। बेहोश हुए बच्चों को तुरंत ड्रिप भी लगा दी गई थी। फिलहाल, एक बच्चे को ड्रिप लगी हुई है। लेकिन, उसकी हालत भी खतरे से बाहर है। उन्होंने कहा कि, सभी बच्चे बातचीत कर रहे हैं।

Hindi News/ Satna / वैक्सीन लगते ही बेहोश हुए आधा दर्जन बच्चे, स्वास्थ केंद्र में हड़कंप, कलेक्टर और CMHO पहुंचे अस्पताल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो