5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मारपीट के आरोप में भाजयुमो पदाधिकारी पर एफआइआर दर्ज

भाजयुमो का आरोप: विधायक के दबाव में दर्ज हुआ मुकद्मा, कोलगवां थाना क्षेत्र के नई बस्ती का मामला
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सतना

•

image

Dheerendra Kumar Gupta

•

Updated: 28 Jul 2019, 12:08 AM IST

Assaulted workers, case registered

Assaulted workers, case registered

सतना. कोलगवां थाना पुलिस ने भाजयुमो पदाधिकारी के खिलाफ मुकद्मा कायम किया है। इसे लेकर शनिवार को भाजयुमो नेताओं ने विरोध जताते हुए कहा कि विधायक के दबाव में आकर पुलिस ने बिना जांच किए ही प्रकरण कायम कर लिया। इस मामले में एसपी रियाज इकबाल से मांग की गई है कि निष्पक्ष जांच कराते हुए कार्रवाई की जाए।
सूत्रों के अनुसार, हनुमान नगर नई बस्ती वार्ड 15 निवासी भारगेन्द्र सिंह पुत्र सालिकराम सिंह (29) की रिपोर्ट पर कोलगवां थाना पुलिस ने जेतेन्दर सिंह उर्फ लवली सिंह निवासी चाणक्यपुरी कॉलोनी, निरंजन सिंह निवासी एकेएस हॉस्टल के पास, गप्पी मिश्रा निवासी सिंधी कैंप के खिलाफ आइपीसी की धारा 327, 294, 323, 506, 34 के तहत अपराध कायम किया है। फरियादी का आरोप है कि शुक्रवार की रात साढ़े 10 बजे वह बुल्लन सिंह के टाल में बैठा था। तभी लवली अपने साथी निरंजन व गप्पी के आया। आरोप है कि तीनों ने शराब के लिए पैसा मांगे जब मना किया तो पप्पू सोनी का घर पूछने के बहाने गाड़ी में बैठा लिया। चार मंदिर के पास उतार कर मारपीट करने लगे। तभी रजनीश कश्यप, रावेन्द्र सिंह, जितेन्द्र गुप्ता ने बीच बचाव किया। यह पता चला है कि सुनील उर्फ गप्पी भाजयुमो पदाधिकारी है और निरंजन जनपद सदस्य है। जबकि भारगेन्द्र के बारे में बताया जाता है कि वह टेरर फंडिंग का आरोपी रहा है। टेरर फंडिंग में पकड़े जा चुके बलराम सिंह के साथ भारगेन्द्र भी जुड़ा था। इस मामले में भाजयुमो कार्यकर्ता एसपी से मिले। वहां उन्होंने भाजयुमो पदाधिकारी पर दर्ज की गई एफआइआर वापस लेने की मांग की। उनका कहना था कि विधायक सतना के दबाव में कोलगवां पुलिस ने गलत मामला दर्ज किया है। लिहाजा पूरे प्रकरण की जांच करा ली जाए।