scriptसतना सिटी का नहीं होगा विस्तार, निगमायुक्त ने कहा पहले वार्डों का समग्र विकास करें फिर सीमा विस्तार की सोचें | Satna City will not be extended, 45 wards will remain | Patrika News
सतना

सतना सिटी का नहीं होगा विस्तार, निगमायुक्त ने कहा पहले वार्डों का समग्र विकास करें फिर सीमा विस्तार की सोचें

सतना सिटी का नहीं होगा विस्तार, निगमायुक्त ने कहा पहले वार्डों का समग्र विकास करें फिर सीमा विस्तार की सोचें

सतनाMar 02, 2019 / 01:44 pm

Sukhendra Mishra

Satna City will not be extended, 45 wards will remain

Satna City will not be extended, 45 wards will remain

सतना. नगर निगम की सीमा विस्तार और वर्तमान वार्डों का परिसीमन एक बार फिर ठंडे बस्ते में जाता दिख रहा है। निगम की पांच सदस्यीय तकनीकी टीम द्वारा तैयार की गई सीमा विस्तार की फाइल की समीक्षा एवं शहर की सीमाओं एवं वार्डों का भ्रमण करने के बाद निगमायुक्त संदीप जी राजप्पा ने सीमा विस्तार एवं वार्ड परिसीमन के कार्य पर रोक लगा दी है। उन्होंने कहा कि शहर में अभी भी कई वार्ड ऐसे हैं, जहां सड़क, नाली, पेयजल और स्ट्रीट लाइन जैसी अधोसंरचनाएं पूरी नहीं हुई हैं। इस स्थिति में नगर निगम की सीमा वृद्धि का दावा नहीं बनता है। उन्होंने कहा फि लहाल इस मामले में यह निर्णय लिया गया है कि पहले समस्त वार्डोंं का समग्र विकास सुनिश्चित किया जाए। इसके बाद शासन से मार्गदर्शन लेकर अगला कदम उठाया जाएगा। सीमा विस्तार एवं वार्ड परिसीमन की चर्चाओं पर निगमायुक्त की न के बाद विराम लग गया है।
यह है शासन की गाइड लाइन
राज्य शासन से नगर निगम को सीमा सिस्तार एवं वार्ड परिसीमन के लिए जो पत्र जारी किया है उसमें यह गाइड लाइन भी दी गई है कि सीमा विस्तार से पहले ये सुनिश्चित कर लिया जाए कि निकाय की वर्तमान सीमा में आने वाले सभी वार्डोंं में मूलभूत विकास कार्य पूर्ण हो चुके हों,तभी सीमा विस्तार का मसौदा तैयार किया जाए।
पश्चिम व दक्षिण पूर्व थी सीमा विस्तार की योजना
निगम सूत्रों ने बताया कि सीमा विस्तार की संभावनाए तलाश रहे निगम के अधिकारियों ने शहर की सीमाओं का निरीक्षण करने के बाद सीमा वृद्धि का जो मसौदा तैयार किया था। उसमें पश्चिम में पेप्टेक सिटी, सोहावल मोड़ से रिंग रोड सतना नदी तक शेरगंज क्षेत्र तथा दक्षिण पूर्व में स्मार्ट सिटी के लिए आरक्षित जमीन सोनौरा एवं सिजहटा के अंश भाग तक शहर की सीमा वृद्धि की योजना बनाई गई थी। सीमा विस्तार के साथ वार्डों का परिसीमन कर 50 वार्ड बनाने का मसौदा तैयार किया गया था। लेकिन सीमा विस्तार को निगमाक्त की असहमति के बाद वार्ड परिसीमन की चर्चाओं पर भी विराम लग गया है।
नगर निगम की वर्तमान स्थिति
शहर में वार्ड – 45

जनसंख्या- 280222
क्षेत्रफल -79.01 वर्ग किमी

जनसंख्या घनत्व- 3547 प्रति किलो मीटर
विकसित वार्ड- 15

अर्ध विकसित – 21
अविकसित वार्ड – 09

Home / Satna / सतना सिटी का नहीं होगा विस्तार, निगमायुक्त ने कहा पहले वार्डों का समग्र विकास करें फिर सीमा विस्तार की सोचें

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो