पिछली बार तीन सीटों पर कांग्रेस व एक पर निर्दलीय का कब्जा
जिले में पिछले विधानसभा चुनाव की तीन विधानसभा सीटों पर कांग्रेस ने कब्जा जमाया था, जबकि एक सीट पर निर्दलीय ने सीट निकाली थी। सवाईमाधोपुर में दानिश अबरार, खण्डार में अशोक बैरवा एवं बामनवास में इंदिरा मैदान ने कांग्रेस से सीट निकाली थी, जबकि गंगापुरसिटी से रामकेश मीणा निर्दलीय के रूप में जीतकर विधायक बने थे।