बुजुर्ग माता-पिता तो कोई छोटे बच्चों का दे रहा हवाला
ड्यूटी कटवाने के लिए जिला कलक्ट्रेट में एक महिला कार्मिक किसी बाबू के साथ उप जिला निर्वाचन अधिकारी के कक्ष में मिली। कार्मिक ने बताया कि उन्हें मिर्गी के दौरे पड़ते हैं तो कभी भी आ जाते हैं। जिसका इलाज भी चल रहा है। जिस पर अधिकारी ने कहा कि प्रशिक्षण वाले दिन बात करते हैं, इस पर निर्णय उसी दिन होगा। इसी तरह एक युवा अपने बुजुर्ग पिता को लेकर पहुंचा, जिन्हें श्वास संबंधी बीमारी थी। इसी तरह कुछ अन्य कार्मिक अलग-अलग वजह लेकर मिले। हालांकि, कुछ कार्मिक पुत्र की शादी के कार्ड के साथ पहुंचे। जिन्हें भी उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने प्रशिक्षण के दिन निर्णय लेने की बात कही।