राजाखेड़ा. पंचायती राज चुनाव में कांग्रेस ने लगातार चौथी बार परचम फहराते हुए अपने प्रधान पूनम सिकरवार को विजयश्री दिला दी है। पूनम को 25 में से 19 मत मिले। हालांकि कांग्रेस के 17 सदस्य निर्वाचित हुए थे, लेकिन उन्हें दो निर्दलीयों ने भी मतदान किया। वहीं भाजपा के अशोक सिकरवार उर्फ राजा भैया को मात्र 5 मतों से ही संतोष करना पड़ा जबकि एक मत खारिज हो गया।