धौलपुर। जिले में पंचायत समिति प्रधान चुनाव को लेकर तस्वीर साफ होने लगी है। धौलपुर पंचायत समिति में कांग्रेस के हेतराम सिंह कुशवाहा निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं। वहीं सरमथुरा पंचायत समिति में भी कांग्रेस की मुस्कान निर्विरोधो निर्वाचित हुई हैं। जिले की अन्य पंचायत समितियों में भाजपा, कांग्रेस और निर्दलीय प्रत्याशियों के बीच मुकाबला है।