26 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Dholpur / Dholpur: जिला प्रमुखी पद पर राजाखेड़ा का फिर से दबदबा

Dholpur: जिला प्रमुखी पद पर राजाखेड़ा का फिर से दबदबा

पिछले ढाई दशक से जिला प्रमुख की सीट पर राजाखेड़ा विधानसभा क्षेत्र के जिला परिषद वार्ड से जीता सदस्य ही कुर्सी संभाल रहा है। इस दफा भी राजाखेड़ा क्षेत्र से वार्ड 17 की कांग्रेस सदस्य अनीशा जिला प्रमुख पद के बुधवार को हुए चुनाव में विजयी रही।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

धौलपुर

•

image

Naresh Kumar Lawaniyan

•

Updated: 26 Nov 2026, 6:45 PM IST

Dholpur news

नव निर्वाचित जिला प्रमुख अनीशा सिंह

Dholpur, राजाखेड़ा. पिछले ढाई दशक से जिला प्रमुख की सीट पर राजाखेड़ा विधानसभा क्षेत्र के जिला परिषद वार्ड से जीता सदस्य ही कुर्सी संभाल रहा है। इस दफा भी राजाखेड़ा क्षेत्र से वार्ड 17 की कांग्रेस सदस्य अनीशा जिला प्रमुख पद के बुधवार को हुए चुनाव में विजयी रही। इससे पूर्व जिला प्रमुख पद पर राजाखेड़ा क्षेत्र के वार्ड सदस्य ही अधिकतर समय सीट पर रहे हैं।

बता दें कि पत्रिका ने पूर्व में भी बता दिया था कि इस दफा भी कांगे्रस की मजबूत दावेदारी है और जिला प्रमुख पद पर अनीशा कांग्रेस की प्रत्याशी होंगी। हालांकि, पार्टी ने अंतिम समय तक घोषणा नहीं की थी। लेकिन मंगलवार को स्पष्ट हो गया था कि अनीशा कांग्रेस की तरफ से चुनाव में मैदान में होंगी। निर्दलीय चुनाव लड़ी सोमवती भी कांग्रेस सिंबल पर जीती थी लेकिन प्रत्याशी नहीं बनाने की जानकारी होने पर सोमवती भास्कर दूसरे खैमा की ओर से मैदान में आ डटी। सोमवती ने पर्चा दाखिल किया लेकिन कड़े मुकाबले में एक मत से पराजय का सामना करना पड़ा।

वहीं राजाखेड़ा क्षेत्र से जिला प्रमुख सीट पर अधिकतर सदस्य रहे हैं। यहां का वार्ड 14 इसके लिए विख्यात रहा है जिसने लगातार रामवती देवी, पं.किशन चंद शर्मा, डॉ.धर्मपाल सिंह जादौन, दो बार भगवान देवी इस पद को संभाल चुकी हैं। इस बार वार्ड 17 से अनीशा सिंह ने इस पद पर पहुंचते हुए राजाखेड़ा क्षेत्र का कब्जा हो गया। कांग्रेस खैमा में उत्साह का माहौल है। चुनाव में कांग्रेस के कुल 21 सदस्य जीते थे जबकि भाजपा के 5 और बसपा के तीन सदस्य विजयी रहे थे।

निर्वतमान सरपंच के बाद संभालेेंगी जिला प्रमुखी

धौलपुर से जिला प्रमुख पद पर विजयी कांग्रेस प्रत्याशी अनीशा सिंह (28) मास्टर ऑफ कॉमर्स हैं। इससे पहले वह सरपंच रह चुकी हैं। वहीं, उनकी बड़ी बहन डॉ.प्रिंयका सिंह राजाखेड़ा पंचायत समिति प्रधान और उनके दादा फूल सिंह कई दफा सरपंच रह चुके हैं। अनीशा राजाखेड़ा विधानसभा क्षेत्र की नाहिला ग्राम पंचायत की निवर्तमान सरपंच थी। साथ ही वह गुणवत्तापूर्ण विकास कार्यो के लिए राज्य स्तर का अल्ट्राटेक राजस्थान पत्रिका अवार्ड से पुरुस्कृत रही है। जिले में इसे प्राप्त करने वाली वह एकमात्र सरपंच रही है।

जिले के विकास पर रहेगा फोकस: अनीशा

उधर, जीत के बाद शाम को जिला परिषद कार्यालय में विजयी कांग्रेस प्रत्याशी अनीशा जाटव ने पद भार ग्रहण कर लिया। इस मौके पर राजाखेड़ा विधायक रोहित बोहरा और बसेड़ी के संजय जाटव समेत अन्य मौजूद रहे। जिला प्रमुख अनीशा ने कहा कि यह बड़ी जिम्मेदारी है, पहले वह सरकार की योजनाओं को जानेगी और अधिक से अधिक विकास के लिए प्रयास करेंगी।