25 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Dholpur / Dholpur: कांग्रेस की अनीशा सिंह बनी जिला प्रमुख, क्रॉस वोटिंग के बाद भी एक मत से रहीं विजयी

Dholpur: कांग्रेस की अनीशा सिंह बनी जिला प्रमुख, क्रॉस वोटिंग के बाद भी एक मत से रहीं विजयी

जिला प्रमुख पद पर कांग्रेस प्रत्याशी अनीशा 1 मत से विजयी रही। हालांकि, शुरुआत में कांग्रेस पार्टी प्रत्याशी की आसान जीत नजर आ रही थी, इसकी वजह जिला परिषद के कुल 29 वार्ड में से 21 पर कांग्रेस के उम्मीदवार विजयी रहे थे कांग्रेस खैमा के 6 सदस्यों ने अंतिम समय में क्रॉस वोटिंग की, लेकिन इसके बाद भी कांग्रेस फिर से अपना जिला प्रमुख बनाने में कामयाब रही।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

धौलपुर

•

image

Naresh Kumar Lawaniyan

•

Updated: 25 Nov 2026, 7:40 PM IST

Dholpur news

जिला प्रमुख निर्वाचित होने के बाद कांग्रेस जनों के साथ अनीशा सिंह

धौलपुर में कांटे के मुकाबले में जिला प्रमुख पद पर कांग्रेस प्रत्याशी अनीशा 1 मत से विजयी रही। हालांकि, शुरुआत में कांग्रेस पार्टी प्रत्याशी की आसान जीत नजर आ रही थी, इसकी वजह जिला परिषद के कुल 29 वार्ड में से 21 पर कांग्रेस के उम्मीदवार विजयी रहे थे जबकि सत्ताधारी दल भाजपा 5 और 3 पर बसपा जीती थी।

कांग्रेस जिला परिषद में मतदाताअें ने एक तरफा स्पष्ष्ट तौर पर बहुमत दिया था लेकिन कांग्रेस के लिए सबसे बड़ी बाधा धौलपुर विधानसभा के कांग्रेस विधायक शोभारानी कुशवाहा के पति और पूर्व विधायक बीएल कुशवाहा बनकर उभरे। पूर्व विधायक ने राजाखेड़ा विधानसभा जो कांग्रेस का गढ़ रहा है और यहां से लगातार दो दफा के विधायक रोहित बोहरा जो कि पीसीसी में कोषाध्यक्ष भी हैं। बुधवार को मतदान से पूर्व कांग्रेस एक तरफा जीत मानी जा रही थी कि फिर सुबह तडक़े से जोड़तोड़ की राजनीति शुरू हो गई। सुबह सबसे पहले जिला परिषद कार्यालय में कांग्रेस उम्मीदवार (एससी सीट) अनीशा ने जिला प्रमुख पद के लिए जिला अध्यक्ष कांग्रेस और बसेड़ी विधायक संजय जाटव व विधायक रोहित बोहरा समेत अन्य के साथ पर्चा दाखिल किया। जिला प्रमुख पद के लिए भाजपा की ओर से कोई उम्मीदवार नहीं उतारा। बल्कि निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में कांग्रेस सिंबल पर विजयी रही सोमवती ने पर्चा भरा, जिससे भाजपा का समर्थन रहा।

मतदान करने कांग्रेस के 21 में से केवल 17 सदस्य के एक साथ पहुंचे। इसके करीब एक घंटे बाद भाजपा जिलाध्यक्ष के साथ 11 सदस्य पहले और फिर एक सदस्य संतोष परमार अंत में पहुंचे। कांग्रेस प्रत्याशी अनीशा एक मत से विजयी रही। उन्हें कुल 15 मत मिले जबकि निर्दलीय प्रत्याशी सोमवती को 14 मत मिले। कांग्रेस खैमा के 6 सदस्यों ने अंतिम समय में क्रॉस वोटिंग की, लेकिन इसके बाद भी कांग्रेस फिर से अपना जिला प्रमुख बनाने में कामयाब रही। जिला प्रमुख पर कांग्रेस की जीत ने विधायक रोहित और बसेड़ी विधायक एवं जिलाध्यक्ष संजय जाटव का दबदबा दिखाया है।

उधर, भाजपा ने कांग्रेस खैमा में सेंधमारी की लेकिन वह पूर्ण तय सफल नहीं रही। इससे पूर्व जिले के अलग-अलग पुलिस थानों पर बुधवार को ही वार्ड सदस्यों के परिजनों की ओर से 6 एफआइआर दर्ज कराई जिसमें सदस्य के लापता होने का आरोप लगाया। जिस पर पुलिस ने शहर में रीको एरिया और एक होटल में सर्च किया लेकिन कोई हाथ नहीं लगा। ताजा नतीजों ने भाजपा के जिला संगठन पर सवाल खड़े कर दिए। विशेष कर जिलाध्यक्ष राजवीर सिंह राजावत के कुछ ही लोगों पर अधिक निर्भरता से पार्टी को स्थानीय स्तर पर नुकसान पहुंचा और चुनाव के दौरान पार्टी धड़ेबंदी में नजर आई। इस जीत ने कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया है और आगामी दिनों में कांग्रेस को इसका फायदा मिलने की उम्मीद है। वर्तमान में जिले में कांग्रेस के 3 और बसपा का बाड़ी से एक विधायक है। साथ ही करौली-धौलपुर लोकसभा सीट पर भी कांग्रेस का ही कब्जा है। यहां से भजनलाल जाटव सांसद हैं।