24 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Dholpur / पत्नी को ले जाने पहुंचा यूपी पुलिस का जवान, पति ने किया विरोध तो सीने में दाग दी 2 गोलियां; धौलपुर में प्रेम-प्रसंग में हत्या

पत्नी को ले जाने पहुंचा यूपी पुलिस का जवान, पति ने किया विरोध तो सीने में दाग दी 2 गोलियां; धौलपुर में प्रेम-प्रसंग में हत्या

धौलपुर जिले में प्रेम-प्रसंग के चलते यूपी पीएसी के जवान ने बहादुर कश्यप (30) की गोली मारकर हत्या कर दी। पत्नी को साथ ले जाने का विरोध करने पर आरोपी ने दो गोलियां चलाईं। पुलिस ने जवान रोहित और मृतक की पत्नी रानी को हिरासत में लिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

धौलपुर

•

image

Arvind Rao

•

Updated: 24 Nov 2026, 3:50 PM IST

dholpur love affair murder

मृतक युवक के परिजन और ग्रामीण (पत्रिका फोटो)

Dholpur Love Affair Murder: धौलपुर जिले में प्रेम-प्रसंग के चलते एक युवक की गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि उत्तर प्रदेश पीएसी में तैनात जवान ने युवक के घर पहुंचकर उसकी पत्नी को अपने साथ ले जाने की कोशिश की। इस दौरान युवक ने विरोध किया तो आरोपी ने देसी कट्टे से उस पर दो गोलियां चला दीं। गोली लगने से युवक की मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी जवान और मृतक की पत्नी को हिरासत में लिया है।

डीएसपी सिटी प्रदीप नेहरा ने बताया, मृतक की पहचान बहादुर कश्यप (30) पुत्र सुंदरपाल के रूप में हुई है। हत्या के मामले में उसकी पत्नी रानी कश्यप और उसके प्रेमी रोहित को डिटेन किया गया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि रानी और यूपी पीएसी के जवान रोहित के बीच प्रेम-प्रसंग चल रहा था। इसी बात को लेकर बहादुर और रोहित के बीच विवाद भी चल रहा था।

पत्नी को साथ ले जाने पर हुआ विवाद

डीएसपी प्रदीप नेहरा के अनुसार, मंगलवार सुबह करीब 7 बजे मृतक के बच्चों ने ओंडेला चौकी पुलिस को हत्या की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस के मुताबिक, उस समय आरोपी रोहित और मृतक की पत्नी रानी हत्या के बाद साक्ष्य मिटाने में जुटे हुए थे।

मृतक के बच्चों ने बताया कि सुबह रोहित उनके घर पहुंचा था और उनकी मां रानी को अपने साथ ले जाने लगा। इस बात का बहादुर ने विरोध किया। इसी दौरान दोनों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि रोहित ने घर के बरामदे में ही देसी कट्टा निकालकर बहादुर पर एक के बाद एक दो गोलियां चला दीं। गोलियां युवक के सीने और गर्दन में लगीं, जिससे उसकी मौत हो गई।

फायरिंग की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे लोग

घर में गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक साक्ष्य जुटाए। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया। पुलिस ने आरोपी जवान रोहित और मृतक की पत्नी रानी को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

14 साल पहले हुई थी शादी, तीन बेटे हैं

जानकारी के अनुसार, बहादुर कश्यप केरल में मजदूरी करता था और दीपावली के अवसर पर अपने गांव आया हुआ था। सोमवार को वह पूरे परिवार के साथ अपने पैतृक गांव भरकूंजरा में एक शादी समारोह में शामिल होकर लौटा था। बहादुर और रानी की शादी साल 2012 में हुई थी। दोनों के तीन बेटे हैं, जिनकी उम्र 12, 10 और 8 साल है। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।