20 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Dholpur / Dholpur: सरमथुरा में दिलचस्प मुकाबला, बहुमत से एक कदम पिछड़ी कांग्रेस, निर्दलीय पर टिकी उम्मीद

Dholpur: सरमथुरा में दिलचस्प मुकाबला, बहुमत से एक कदम पिछड़ी कांग्रेस, निर्दलीय पर टिकी उम्मीद

सरमथुरा पंचायत समिति चुनाव के नतीजों में कांग्रेस का विजयी रथ बहुमत के करीब पहुंचकर रुक गया। बसेड़ी विधायक एवं कांग्रेस जिलाध्यक्ष संजय कुमार जाटव की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। पार्टी को उम्मीद है कि सरमथुरा व बसेड़ी में कांग्रेस के प्रधान बन जाएंगे। सरमथुरा पंचायत समिति के 15 वार्डों के नतीजों में कांग्रेस को सात, बसपा दो, भाजपा एक और पांच वार्डों में निर्दलीयों को जीत मिली है।अब बाजी निर्दलीय के हाथ में है।जो प्रधान के चुनाव में गेम चेंजर साबित हो सकते है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

धौलपुर

•

image

Naresh Kumar Lawaniyan

•

Updated: 20 Nov 2026, 7:28 PM IST

Dholpur news

सरमथुरा. कांग्रेस की जीत पर जश्न मनाते कार्यकर्ता

Dholpur, सरमथुरा. पंचायतीराज चुनाव 2026 में बहुमत के नजदीक आकर कांग्रेस फंस गई है। पार्टी को उम्मीद है कि कांग्रेस का प्रधान बन जाएगा। अब बाजी निर्दलीय और बसपा के हाथ में है।पंचायत चुनाव के नतीजों में कांग्रेस का विजयी रथ बहुमत के करीब पहुंचकर रुक गया। बसेड़ी विधायक एवं कांग्रेस जिलाध्यक्ष संजय कुमार जाटव की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। पार्टी को उम्मीद है कि सरमथुरा व बसेड़ी में कांग्रेस के प्रधान बन जाएंगे। सरमथुरा पंचायत समिति के 15 वार्डों के नतीजों में कांग्रेस को सात, बसपा दो, भाजपा एक और पांच वार्डों में निर्दलीयों को जीत मिली है।अब बाजी निर्दलीय के हाथ में है।जो प्रधान के चुनाव में गेम चेंजर साबित हो सकते है।

भाजपा भले ही एक सीट जीती है लेकिन बसपा और निर्दलीयों के भरोसे पंचायत समिति में बोर्ड बनाने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं।विडंबना यह है कि इतने करीबी नतीजों के बीच दोनों ही पार्टियों को भितरघात का खतरा भी सत्ता रहा है। दोनों ही पार्टियों के नेता एक दूसरे के खेमे में सेंधमारी के लिए जोर आजमाइश कर रहे हैं।कांग्रेस शासन में ही सरमथुरा पंचायत समिति गठित हुई थी। मगर यहां 15 वार्डों की पंचायत समिति में कांग्रेस पार्टी बहुमत से एक कदम पिछड़ गई। कांग्रेस को सात, भाजपा को एक कांग्रेस, बसपा दो और पांच वार्डों में निर्दलीय को जीत मिली। कांग्रेस को निर्दलीय का साथ मिला तो सरमथुरा पंचायत समिति में कांग्रेस का प्रधान बनना तय है। अगर बसपा और निर्दलीयों ने भाजपा का साथ दिया तो कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ सकती है।

-कांग्रेस वर्करों ने फंसाया पेच:

चुनाव को आसान समझ रही कांग्रेस सरमथुरा पंचायत समिति में वर्कर्स की बदौलत नजदीक आकर फंस गई। टिकट नही मिलने के कारण कांग्रेस वर्कर बसपा और निर्दलीय चुनाव लड़े और जीत गए।इसके साथ ही चुनाव में युवा वर्ग ने कांग्रेस के खिलाफ प्रचार कर माहौल बिगाड़ दिया।

-इनको मिली जीत:

सरमथुरा पंचायत समिति के वार्ड नंबर 1 से कांग्रेस की रामा मीणा, 2 से निर्दलीय संजा मीणा, 3 से निर्दलीय सुनीता, 4 से कांग्रेस की मुस्कान, 5 से बसपा की राजकुमारी, 6 से बसपा के चरत मीणा, 7 से कांग्रेस के अशोक केवट, 8 से कांग्रेस के बंटी, 9 से निर्दलीय मोनू, 10 से भाजपा की ऊषा, 11 से निर्दलीय सौमोती, 12 से कांग्रेस के पदमसिंह, 13 से कांग्रेस के दुर्ग सिंह, 14 से निर्दलीय रामप्रसाद, 15 से कांग्रेस की कविता चुनाव जीती है।

सरमथुरा पंचायत समिति में कांग्रेस बोर्ड बना रही है, कांग्रेस के पास पूर्ण बहुमत है, कांग्रेस के बागी कांग्रेस के साथ है।

संजय कुमार जाटव जिलाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी धौलपुर