23 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Sri Ganganagar / पंजाब से श्रीगंगानगर पहुंची 5 करोड़ की हेरोइन जब्त, महिला तस्कर समेत 3 अरेस्ट, 1 आरोपी पाकिस्तानी हैंडलर के संपर्क में

पंजाब से श्रीगंगानगर पहुंची 5 करोड़ की हेरोइन जब्त, महिला तस्कर समेत 3 अरेस्ट, 1 आरोपी पाकिस्तानी हैंडलर के संपर्क में

श्रीगंगानगर में कोठा गांव के पुल के पास पुलिस ने 5 करोड़ रुपए की एक किलो हेरोइन जब्त की। पंजाब की महिला समेत तीन आरोपी गिरफ्तार हुए। उधर, टोंक में 3 करोड़ की स्मैक के साथ एक युवक पकड़ा गया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

श्री गंगानगर

•

image

Arvind Rao

•

Updated: 23 Nov 2026, 8:52 AM IST

sri ganganagar heroin seizure

आरोपी सुखचैन सिंह, शाली बाई और गुरजंट सिंह (पत्रिका फोटो)

Sri Ganganagar Heroin Seizure: पंजाब से श्रीगंगानगर में हेरोइन की खेप की सप्लाई करने पहुंचे तीन आरोपियों को हिंदूमलकोट थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनमें एक महिला भी शामिल है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक किलो हेरोइन बरामद की और तस्करी में इस्तेमाल मोटरसाइकिल जब्त कर ली। बरामद हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब पांच करोड़ रुपए बताई गई है।

थाना प्रभारी सुनील खोड़ ने बताया कि 21 नवंबर की देर रात पुलिस टीम भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे इलाके में गश्त कर रही थी। इस दौरान एमएल नहर की पटरी पर कोठा गांव के पुल के पास पुलिस ने एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन लोगों को रोककर तलाशी ली। उनके कब्जे से एक किलो हेरोइन बरामद हुई।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुखचैन सिंह उर्फ पम्मा (34) पुत्र पाला सिंह, गुरजंट सिंह उर्फ जनता (24) पुत्र हंसा सिंह और शीला बाई (45) पत्नी बाज सिंह के रूप में हुई है। सुखचौन और गुरजंट पंजाब के फाजिल्का जिले के सदर थाना क्षेत्र के शमसाबाद गांव के रहने वाले हैं। शीला बाई पंजाब के बकेनवाला की निवासी है।

पुलिस का दावा, ड्रोन से पंजाब में गिराई गई थी खेप

पुलिस के मुताबिक, सुखचैन एक पाकिस्तानी हैंडलर के संपर्क में था। हेरोइन की खेप पाकिस्तानी ड्रोन के जरिए पंजाब में गिराई गई थी। पंजाब में ड्रग्स माफिया से जुड़े एक व्यक्ति ने सुखचौन को खेप पहुंचाने की जिम्मेदारी सौंपी थी। वह गुरजंट और शीला बाई के साथ फाजिल्का से रवाना हुआ था। पुलिस के अनुसार, आरोपियों को श्रीगंगानगर पहुंचने के बाद मोबाइल पर सप्लाई की जगह बताई जानी थी। इससे पहले ही पुलिस ने तीनों को पकड़ लिया।

स्थानीय संपर्कों की जांच में जुटी पुलिस

जिला पुलिस अधीक्षक हरि शंकर ने बताया कि यह कार्रवाई नशामुक्त भारत अभियान के तहत की गई। पुलिस पता लगा रही है कि श्रीगंगानगर में खेप किसे पहुंचाई जानी थी और आरोपियों के स्थानीय संपर्क कौन हैं। हिंदूमलकोट थाने में तीनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। जांच चूनावढ़ थाना प्रभारी संजय सिंह को सौंपी गई है।

टोंक में 3 करोड़ की स्मैक जब्त, युवक गिरफ्तार

टोंक डीएसटी और घाड़ थाना पुलिस ने शनिवार को सरोली के बंथली मार्ग पर 1 किलो 475 ग्राम स्मैक जब्त की। इसकी कीमत करीब तीन करोड़ रुपए बताई गई है। पुलिस ने मामले में झालावाड़ निवासी रमेश तंवर (20) को गिरफ्तार किया। एसपी रोशन मीना के मुताबिक, आरोपी बस से टोंक की ओर जा रहा था। पुलिस कार्रवाई की भनक लगने पर वह सरोली बस स्टैंड से पहले ही उतर गया। पुलिस को देखकर उसने भागने की कोशिश की, लेकिन टीम ने उसे पकड़ लिया।