4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ईसरदा डेम पर बनेगा फिल्टर प्लांट व पंप हाउस

जिला कलक्टर ने आवंटित की भूमि
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सवाई माधोपुर

•

image

Subhash Mishra

•

Updated: 16 Dec 2021, 12:16 PM IST

ईसरदा डेम पर बनेगा फिल्टर प्लांट व पंप हाउस

ईसरदा डेम पर बनेगा फिल्टर प्लांट व पंप हाउस

सवाईमाधोपुर. जिले के कई गांवों के लोगों के प्यास बुझाने के लिए शुरू की गई ईसरदा डेम परियोजना को एक बार फिर पंख लगने की उम्मीद है। सवाईमाधोपुर जिला कलक्टर की ओर से ईसरदा डेम परियोजना पर विकास कार्यों के लिए टोंक जिले के जलदाय विभाग को 19.28 हैक्टेयर भूमि आवंटित की गई है। साथ ही इतनी ही भूमि जिला कलक्टर की ओर से चारागाह भूमि के लिए आरक्षित की गई है।
जलदाय विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जिला कलक्टर की ओर से आवंटित की गई भूमि पर अब जल्द ही विभाग की ओर से पंप हाउस और फिल्टर प्लांट बनाया जाएगा। फिल्टर प्लांट में ईसरदा डेम के पानी को फिल्टर करके पंप हाउस की सहायता से सवाईमाधोपुर व दौसा जिले में भेजा जाएगा।
जिले के 177 गांव होंगे लाभांवित
योजना के सफल क्रियान्वयन के बाद सवाईमाधोपुर जिले के 177 गांव लाभांवित होंगे। इसमें जिले की सवाईमाधोपुर, बौंली, मलारना डूंगर व चौथकाबरवाड़ा तहसील के गांवों के लोगों को लाभ मिलेगा। इसके अलावा दौसा जिले व उसके आसपास के 1079 गंाव के लोगों को भी पेयजल उपलब्ध हो सकेगा।
3651 करोड़ की है परियोजना
सरकार की ओर से लोगों को पेयजल उपलब्ध कराने के लिए 3651 करोड़ की लागत से पेयजल परियोजना शुरू की गई है। हाल ही में टोंक के जलदाय विभाग की ओर से परियोजना को मूर्त देने के लिए 1285 करोड़ के विकास कार्यों के लिए टेण्डर किए गए है। ऐसे में अब जल्द ही कार्य शुरू होने के कयास लगाए जा रहे है।

इनका कहना है
यह जानकारी मिली है कि सवाईमाधोपुर जिला कलक्टर की ओर से ईसरदा में फिल्टर प्लांट व पंप हाउस बनाने के लिए भूमि आवंटित की गई है। हालांकि इस संबंध में लिखित में आदेश प्राप्त नहीं हुए है।
राजेश गोयल, अधीक्षण अभियंता जलदाय विभाग टोंक

ईसरदा में पेयजल परियोजना के तहत पीएचईडी को भूमि आवंटित की गई है।
राजेन्द्र किशन, जिला कलक्टर, सवाईमाधोपुर

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़