scriptब्रिज निर्माण में खामी उजागर, रेलवे ओवर ब्रिज से मिट्टी खिसकने का मामला | Mud sludge case against railway over bridge exposed bridge constructio | Patrika News
सवाई माधोपुर

ब्रिज निर्माण में खामी उजागर, रेलवे ओवर ब्रिज से मिट्टी खिसकने का मामला

www.patrika.com/rajasthan-news
 

सवाई माधोपुरAug 18, 2018 / 06:08 pm

Vijay Kumar Joliya

sawaimadhopur

ब्रिज निर्माण में खामी उजागर

गंगापुरसिटी. हिण्डौनसिटी रेल फाटक स्थित रेलवे ओवर ब्रिज के निर्माण में एक बार फिर से खामी सामने आई है। पिछले दिनों हुई बरसात के बाद गुरुवार देर शाम ओर ब्रिज में एक ओर फुटपाथ के पास मिट्टी खिसने से दुर्घटना की आशंका बन गई थी। सूचना पर पुलिस, रेलवे व सम्बन्धित अधिकारी मौके पर पहुंचे और मरम्मत कराई। जानकारी के अनुसार बारिश का पानी रिसने से मिट्टी खिसने से यह स्थिति बनी। गौरतलब है कि पूर्व में ओवरब्रिज निर्माण के दौरान भी दीवार ढहने से निर्माण पर सबाल खड़े हो गए थे।

हाथो-हाथ कराई मरम्मत
मिट्टी निकलने की सूचना पर कोतवाली थाना प्रभारी दीपक ओझा मय पुलिस जाप्ता मौके पर पहुंचे। सार्वजनिक निर्माण विभाग सहायक अभियंता जी. जी. शर्मा, राजस्थान राज्य सड़क विकास निगम (आरएसआडीसी) परियोजना अधिकारी बी. एस. शर्मा सहित रेलवे अधिकारी भी ओवर ब्रिज पर पहुंच गए। साथ ही रात को ही कंक्रीट डाल कर मरम्मत कराई गई। हालांकि इससे किसी प्रकार के खतरे से इनकार किया है।

दो बार ढह चुकी है दीवार
रेलवे ओवर ब्रिज कार्य मंथर गति का शिकार रहा है। ब्रिज का कार्य वर्ष 2008 में शुरू किया गया था। कार्य को तीन वर्ष में पूरा होना था, लेकिन निर्धारित समय में पूरा नहीं हो सका। जैसे-जैसे वर्ष 2014 में निर्माण पूरा हुआ तो पुल के शुरू होने से पहले ही एक ओर की दीवार ढह गई। बाद में दीवार की मरम्मत कराई गई तो सितम्बर 2014 में दूसरी दीवार ढह गई। इसके चलते पुल के शुरू होने में देरी का खमियाजा हिण्डौनसिटी रोड के गांवों के ग्रामीणों को सहना पड़ा।

सवा साल पहले लोकार्पण
बहुप्रतीक्षित रेलवे ओवर ब्रिज का लोकार्पण करीब सवा साल पहले हुआ था। केन्द्रीय मंत्री सी. आर. चौधरी, राज्य सरकार की मंत्री किरण माहेश्वरी, सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया व विधायक मानसिंह गुर्जर ने 13 मई 2017 को एक कार्यक्रम के दौरान रेल ओवर ब्रिज का लोकार्पण किया। लोकार्पण के इतने कम समय की अवधि में मिट्टी खिसकना कार्य की गुणवत्ता पर सवाल खड़े कर रहा है।
आरओबी की कहानी
स्वीकृत वर्ष 2008
लोकार्पण 13.05.17
लम्बाई 781 मीटर
चौड़ाई 12 मीटर
बजट 21.57 करोड़

Home / Sawai Madhopur / ब्रिज निर्माण में खामी उजागर, रेलवे ओवर ब्रिज से मिट्टी खिसकने का मामला

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो