मिशन के सिस्टम इंजीनियर इआन क्लार्क को संदेश छिपाने का विचार आया। पैराशूट की नारंगी व सफेद रंग की 21 मीटर की पट्टियों पर बाइनरी कोड से संदेश लिखा गया। रोवर के मंगल पर उतरने से पहले छह लोगों को ही इस कोड के बारे में पता था। नासा के मंगल मिशन के डिप्टी प्रोजेक्ट मैनेजर मैट वालेस ने बताया कि मिशन में कई छिपे हुए ईस्टर एग्स हैं। ये तब दिखाई देंगे, जब रोवर का 7 फुट लंबा रोबोटिक आर्म खोला जाएगा।
प्रशंसकों ने तोड़ा बाइनरी कोड-
इयान के अनुसार छह घंटों में प्रशंसकों ने बाइनरी कोड तोड़ दिया। इयान ने कहा कि अगली बार वह ज्यादा क्रिएटिव होने की कोशिश करेंगे, ताकि कोड जल्दी न तोड़ा जा सके। रोवर पर एक धातु की पट्टी में पिछले मार्स मिशन की फोटो लगी हुई हैं।
687 दिन ये काम करेगा परसिवरेंस-
परसिवरेंस रोवर शुक्रवार सुबह मंगल ग्रह पर उतरा था। 687 दिन यह वहीं रहेगा। अभियान का उद्देश्य मंगल पर जीवन का पता लगाना है। परसिवरेंस ग्रह से चट्टानों के टुकड़े भी लाने का प्रयास करेगा। भारतवंशी इंजीनियर स्वाति मोहन ने परसिवरेंस की सफलतापूर्वक लैंडिंग कराई थी।